17वीं लोकसभा चुनाव का चुनाव आयोग ने संडे की शाम को “शंखनाद” कर दिया है। EC ने लोकसभा चुनाव को 7 चरणों में कराने का फैसला लिया है। 23 मई को वोटों की गिनती होगी। Chief Election Commissioner  Sunil Arora ने विज्ञान भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को चुनाव के शेड्यूल के बारे में बताते हुए कहा कि परीक्षाओं और किसानों के खेत की कटाई का विशेष ध्यान रखा गया है। करीब 8.5 करोड़ से अधिक वोटर्स बढ़े हैं। इसके साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने दो टूक शब्दों में कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


YOGESH TRIPATHI


https://twitter.com/ANI/status/1104717015871180805

7 चरणों में वोटिंग, 23 मई को मतों की गिनती


पहला चरण- 11 अप्रैल

दूसरा चरण- 18 अप्रैल

तीसरा चरण- 23 अप्रैल

चौथा चरण- 29 अप्रैल

पांचवा चरण- 6 मई

छठां चरण- 12 मई

सांतवा चरण- 19 मई

नोट-----आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान, दादर नगर हवेली, दमन और द्वीप, लक्षद्वीप, दिल्ली, पॉन्डिचेरी, चंडीगढ़ में एक चरण में होंगे चुनाव।


UP के चुनाव 7 चरणों में होंगे


UP Phase 1 = 8 seats on 11 April

UP Phase 2 = 8 seats on 18 April

UP Phase 3 = 10 seats on 23 April

UP Phase 4 = 13 seats on 29 April

UP Phase 5 = 14 seats on 6 May

UP Phase 6 = 14 seats on 12 May

UP Phase 7 = 13 seats on 19 May

23 मई को वोटों की गिनती होगी।


https://twitter.com/ANI/status/1104719122032545794

17वीं लोकसभा चुनाव में 90 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने के मुताबिक सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव में 90 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पिछली बार करीब जबकि पिछली बार 81.45 करोड़ वोटर्स थे। इसमें करीब 1.5 करोड़ वोटर 18 से 19 साल के हैं। नौकरी पेशा वाले वोटर की संख्या करीब 1.60 करोड़ है।

वोटिंग के लिए 10 लाख पोलिंग स्टेशन


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ के मुताबिक वोटिंग के लिए 10 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 16वीं लोकसभा के चुनाव में 9 लाख पोलिंग स्टेशन थे। इस तरह से करीब एक लाख पोलिंग स्टेशन इस बार के चुनाव में अधिक हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की फ़ोटो भी चुनाव चिन्ह के साथ होगी। सभी पोलिंग स्टेशन पर VVPAT का प्रयोग किया जाएगा।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी


चुनाव आयोग ने हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया है, जिस पर वोटर अपना नाम लिस्ट में है कि नहीं ये चेक कर सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कहा कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी तरह लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि EVM मूवमेंट की GPS ट्रैकिंग होगी। पहली बार लोक सभा चुनाव में VVPAT का प्रयोग किया जाएगा। चुनाव के 48 घंटे पहले लाउड स्पीकर पर रहेगा बैन।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: