Kanpur में BJP की महापौर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने भारी भरकम जीत दर्ज की तो नगर निगम की 110 सीटों में बीजपी बहुमत के जादुई आंकड़े को क्रास किया। प्रमिला पांडेय की जीत के साथ कार्यकर्ता और नेता खुशी से झूम उठे। नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई। 


[caption id="attachment_18464" align="aligncenter" width="766"] कानपुर के नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला पांडेय।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


कानपुर। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2017 में यूपी और केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा और विधान सभा की लहर को बरकरार रखते हुए विरोधी दलों का सूपड़ा ही साफ कर दिया। सपा और कांग्रेस के खाते में महापौर की कोई सीट नहीं आई। एक सीट बहुजन समाज पार्टी (BSP) के खाते में गई है। कानपुर में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी बंदना मिश्रा को करीब 105000 वोटों से पराजित किया। इतना ही नहीं BJP ने नगर निगम के सदन में बहुमत के जादुई आंकड़े को भी छू लिया।


[caption id="attachment_18465" align="alignleft" width="255"] हां मै, जीत गई। विजयश्री का इशारा करतीं महापौर प्रमिला पांडेय। [/caption]

यूपी के नगर निगम सीटों का परिणाम


1. कानपुर नगर: प्रमिला पांडेय (BJP)
2. आगरा: नवीन जैन (BJP)
3. झांसी: रामतीर्थ सिंहल (BJP)
4. वाराणसी: मृदुला जयसवाल (BJP)
5. इलाहाबाद: अभिलाषा गुप्ता नंदी (BJP)
6. गोरखपुर: सीताराम जायसवाल (BJP)
7. लखनऊ: संयुक्ता भाटिया (BJP)
8. मथुरा: वृंदावन: डॉ मुकेश आर्य (BJP)
9. फिरोजाबाद: नूतन राठौर (BJP)
10 गाजियाबाद: आशा शर्मा (BJP)
11. सहारनपुर: संजीव वालिया (BJP)
12. मेरठ: सुनीता वर्मा (BSP)
13. बरेली: उमेश गौतम (BJP)
14. मुरादाबाद: विनोद अग्रवाल (BJP)
15. अलीगढ़: फुरकान (BSP) 
16. अयोध्या: ऋषिकेश उपाध्याय (BJP)

मैदान छोड़ गए कांग्रेस प्रत्याशी के पति


नौबस्ता के गल्लामंडी में चल रही मतगणना के दौरान बीजेपी की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने शुरु से ही विरोधी प्रत्याशियों पर लीड ले रखी थी। हर चक्र के बाद यह बढ़त बढ़ती चली गई। 19वें चक्र की मतगणना के बाद प्रमिला पांडेय ने करीब 1 लाख 32 हजार वोटों की लीड बना ली थी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी बंदना मिश्रा के पति आलोक मिश्रा 10वें चक्र की मतगणना खत्म होते ही मतगणनास्थल से उठकर चले गए। समाचार लिखे जाने तक तक बीजेपी प्रत्याशी की जीत हो चुकी है। सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है।

BJP के कैम्प में सुबह से ही बजते रहा ढोल-भांगड़ा


मतगणनास्थल के पास बने भारतीय जनता पार्टी के कैम्प में सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। प्रत्येक चक्र के बाद जब बाहर यह खबर आती कि प्रमिला पांडेय ने लीड ली है तो कार्यकर्ता खुशी से झूमने और नाचने लगते। देर शाम तक यही क्रम चलता रहा। शाम पांच बजे जैसे ही परिणाम बाहर आया आतिशबाजी का दौर शुरु हो गया। कैम्प में उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, पूर्व पार्षद नीरज दीक्षित समेत कई नेता मौजूद रहे।

AAP प्रत्याशी मीना सिंह गौर उपस्थित भी नहीं दर्ज करा सकीं

आम आदमी पार्टी (AAP) की मेयर प्रत्याशी मीना सिंह गौर मतगणना के दौरान किसी भी चक्र में अपनी उपस्थित दर्ज नहीं करा सकीं। हर चक्र में उन्हें सिर्फ कुछ सौ वोट ही मिले। 12 चक्र की गिनती के बाद मीना सिंह गौर को महज साढ़े चाह हजार वोट ही मिले थे।

 
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: