52 साल के Milind Soman एयर होस्टेस रह चुकीं 22 साल की अंकिता कोवर के साथ इन दिनों डेट कर रहे हैं। अंकिता के परिजनों ने भी शादी के लिए अपनी सहमति जता दी है। बताया जा रहा है कि नए साल में यह जोड़ा शादी के सात फेरे लेगा। Milind Soman की यह दूसरी शादी होगी। 


[caption id="attachment_18655" align="aligncenter" width="648"] सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर Milind Soman अपनी और अंकिता की फोटो कुछ इस तरह से शेयर करते हैं।[/caption]

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर Milind Soman के बारे में चर्चा हो रही है कि वह जल्द ही ब्याह रचाएंगे। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर को यदि सच मानें तो वो साल 2018 में विवाह कर सकते हैं। लेकिन खास बात ये है कि 52 साल के Milind Soman करीब 30 साल छोटी यानि 22 साल की अंकिता कोवर के साथ शादी करेंगे। Milind Soman डेढ़ साल से अंकिता को डेट कर रहे हैं।


अंकिता कोवर के परिजनों ने भी हां की


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Milind Soman अभी हाल में ही अंकिता कोवर के भतीजे के जन्मदिन पर गुवाहटी गए थे। यहां उन्होंने अंकिता के परिजनों से शादी को लेकर बातचीत भी की। मिलिंद की उम्र को लेकर अंकिता के परिजन तैयार नहीं थे। परिजनों का कहना था कि अंकिता काफी छोटी है, दोनों के बीच दोगुने का फर्क है। बताया जा रहा है कि थोड़ा समझाने के बाद अंकिता के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। सूत्रों की मानें तो अंकिता के परिवार ने मिलिंद को शादी के लिए हां कर दी है।

https://www.instagram.com/p/BTMV-ocgBa4/

नए साल में कर सकते हैं Milind Soman शादी


अंकिता कोवर के परिजनों की हां के बाद अब चर्चा ये है कि Milind Soman  2018 में जल्द शादी कर सकते हैं। गौरतलब है कि ये मिलिंद की दूसरी शादी होगी। इससे पहले वो 2006 में एक्ट्रेस मिलिन जैम्पेनोई से शादी कर चुके हैं। लेकिन दोनों तीन साल बाद अलग हो गए। दोनों के बीच तलाक हो गया।

मिलिंद सोमन ने 4 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन भी अंकिता के साथ ही मनाया था। अपने बर्थडे के मौके पर वो अपने दोस्तों और अंकिता के साथ ट्रेकिंग पर गए थे, जहां उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज भी मिलिंद ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की थीं।

https://www.instagram.com/p/BZ0mQi_glNe/

Milind Soman जीत चुके हैं आयरन मैन का खिताब


अपनी फिटनेस के लिए मशहूर Milind Soman 50 साल की उम्र में आयरन मैन का खि‍ताब जीत चुके हैं और आज भी लड़कियों की धड़कन बढ़ा देते हैं। अंकिता के साथ रिश्तों को लेकर Milind Soman सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी किए जा चुके हैं लेकिन लोगों की इन सब बातों से उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। अंकिता के साथ मिलिंद अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वह कई बार सरेआम अंकिता के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। अंकिता असम की रहने वाली हैं। वह फिलहाल दिल्‍ली में रहती हैं।

Milind Soman की मां ने भी रिश्ते को मंजूरी


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिलिंद की मां ने भी दोनों के रिश्तों पर अपनी मुहर लगा दी है। गौरतलब है कि अंकिता एयर होस्‍टेस रही हैं। अब वे मेराथॉन में हिस्‍सा लेती हैं। ये दोनों साल 2016 अक्‍टूबर से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक मिलिंद ने अंकिता को अपनी मां उषा सोमण (78) से भी मिलवाया है।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: