अनोखे नाम के युवक ने Rape के आरोपी कथित महंत सियाराम दास की स्कूल प्रबंधिक रिंटू सिंह के हाथों युवती को बेंचा था। महंत को जेल भेजने के बाद रिंटू सिंह की तलाश में पुलिस दे रही है दबिश। पीड़िता के मुताबिक 8 महीने तक कैद में रख महंत के साथ कई अन्य लोगों ने भी किया Rape


siyaram-das-baba-sitapur

सीतापुर। भगवा चोला ओढ़कर भोली-भाली युवतियों से Rape करने वाले बाबाओं की अब आफत आ चुकी है। सीतापुर के नैमिषारण्य का कथित महंत सियाराम दास युवती को आठ महीने से कैद करके जबरन Rape कर रहा था। इस बात का खुलासा देर रात इंट्रोगेशन के दौरान युवती ने पुलिस के सामने किया। युवती के मुताबिक कथित महंत सियाराम के अलावा कई अनजान लोग भी उसका शारीरिक शोषण कर चुके हैं। फिलहाल कथित महंत को जेल भेजने के बाद पुलिस अब युवती का सौदा कर उसे खरीदने वाली स्कूल की प्रबंधिका रिंटू सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है।


Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institutionसीतापुर में मिश्रिख को बनाया था महंत ने अपना अड्डा

Rape के मामले में अरेस्ट किए गए कथित महंत सियाराम की उम्र करीब साठ साल के आसपास है। यह कथित महंत काफी रंगीन मिजाज का बताया जाता है। सूत्रों की मानें तो राजधानी लखनऊ से लेकर आगरा तक उसने काफी बेनामी संपत्ति बना रखी है। इसमें कई स्कूल और कालेज भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक Rape के मामले में गिरफ्तार किए गए कथित महंत सियाराम दास के स्कूल की प्रबंधिका रिंटू सिंह ने पीड़ित युवती को खरीदा था। कुछ लोग युवती को बेंच गए थे। उसके बाद युवती को बंधक बनाकर कथित महंत उसके साथ Rape कर रहा था। पुलिस के सामने बिलखती युवती ने बताया कि हर रोज कई अनजान लोग भी उसके साथ दुष्कर्म करते थे।

Rape पीड़ित युवती की सूचना पर सीतापुर पुलिस ने किया महंत को Arrest

सीतापुर पुलिस के मुताबिक मंडे की लेट नाइट युवती ने 100 नंबर पर घटना की जानकारी दी। मिश्रिख क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर थाना पुलिस ने दबिश दी तो Rape के आरोपी कथित महंत सियाराम दास को मौके पर ही अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक अनोखे नाम के व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है। अनोखे ने ही युवती को स्कूल प्रबंधिका रिंटू सिंह के हाथों बेंच दिया था। पीड़िता के मुताबिक उस पर हर समय पहरा लगा रहता था ताकि वह बाहर भाग न सके।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: