BHU में धरने पर बैठीं छात्राओं पर आधी रात को हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में Kanpur AAP (दक्षिण) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर बड़ा चौराहा पर अपने बाल मुंडवाए। कांग्रेस के बाद किसी भी राजनीतिक दल की तरफ से BHU कांड को लेकर यह दूसरा विरोध प्रदर्शन था। नगर निकाय के चुनाव को देखते हुए Kanpur AAP के कार्यकर्ताओं का जोश दिन पर दिन देखते ही बन रहा है।


[caption id="attachment_17469" align="aligncenter" width="640"]kanpur AAP 27 sep2, redeyestimes.com kanpur AAP[/caption]

कानपुर। तीन दिन पहले BHU में छात्राओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में Kanpur AAP के कार्यकर्ताओं ने शहर के बड़ा चौराहे पर सिर मुंडवा विरोध और प्रदर्शन किया। Kanpur AAP के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हर मोर्चे पर यूपी की योगी सरकार फेल हो चुकी है। मंत्री और विधायक मौज कर रहे हैं। जनता और छात्र-छात्राएं लाठियां खा रहे हैं। गौरतलब है कि BHU लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस और सपा पहले ही यूपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।


[caption id="attachment_17470" align="aligncenter" width="720"]kanpur AAP 27 sep2, redeyestimes.com kanpur AAP[/caption]

Kanpur AAP के कार्यकर्ताओं ने बड़ा चौराहे पर मुंडवाए बाल

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत Kanpur AAP सोमनाथ पाल, प्रशांत त्रिपाठी और संदीप शुक्ला (राकी) की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बड़ा चौराहा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने अपने बाल मुंडवा BHU में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया।

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution“कन्याओं पर लाठी से वार लाचार है योगी सरकार”

Kanpur AAP के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर बुधवार को बड़ा चौराहा पहुंचे। इन तख्तियों पर “कन्याओं पर लाठी से वार, लाचार है योगी सरकार” “BHU की बहनों के सम्मान में आम आदमी पार्टी मैदान में” जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी कम नहीं थी।

बुधवार को हुए विरोध और प्रदर्शन के कार्यक्रम में Kanpur AAP के नेताओं ने कहा कि यूपी सरकार के मंत्री और विधायक मौज कर रहे हैं। जनता पहले मंहगाई के मार से बेहाल थी और अब सरकार इंसाफ और हक के लिए आवाज बुलंद करने वाली छात्राओं का मुंह बंद कराने के लिए आधी रात बर्बर तरीके से लाठीचार्ज करवा रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं है। यूपी सरकार की हर गलत नीतियों का कार्यकर्ता खुलेआम सड़कों पर विरोध करेंगे।

कार्यक्रम में विनय अवस्थी, धर्मेंद्र कुमार, नागेंद्र राणा, मुकेश झा, संजय झा, निशा निगम, ज्योति श्रीवास्तव, कृष्णा प्रजापति, प्रमोद बाबा, केसरी लाल गुप्ता, प्रमोद बाबा समेत कई दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: