ऑटो से जा रही थीं Minister मुख्तार अब्बास नकवी की Sister | पहले भी कोर्ट परिसर में हो चुका है हमला
[caption id="attachment_17147" align="aligncenter" width="636"]
लखनऊ। केंद्र की Modi सरकार में Minister मुख्तार अब्बास नकवी की बहन से शोहदों ने शनिवार को बरेली जनपद में छेड़छाड़ कर अश्लीलता की । minister की बहन से छेड़छाड़ की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के होश उड़ गए। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपित को Arrest कर लिया जाएगा।
Minister मुख्तार अब्बास नकवी की Sister बरेली में रहती हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार शोहदा चौकी तिराहे की तरफ से आया और अश्लील इशारे करने लगा। इतना ही नहीं कार से पीछा कर वह भद्दे-भद्दे कमेंट भी पास कर रहा था। यह घटनाक्रम काफी देर तक चला लेकिन पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लगी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
Minister मुख्तार अब्बास नकवी की बहन ने मेरठ SSP को दी गई तहरीर में बताया कि वह बरेली के गढ़ैया एरिया में रहती हैं। वह “मेरा हक” फाउंडेशन की प्रेसीडेंट हैं। शनिवार को वह चौथला पुलिस लाइन स्थित परमार्श केंद्र गईं थीं। वापस लौटते समय रिक्शे का इंतजार करने लगीं। मेट्रो रिक्शा के आने पर वह उसमें बैठकर घर के लिए चलीं। आरोप है कि तभी कार सवार शोहदे ने गाड़ी बगल में लगाई और अश्लील इशारे करने लगा। पीड़िता के मुताबिक कार में तीन शोहदे सवार थे।
शोहदों ने दी Minister के बहन को जान से मारने की धमकी
Minister मुख्तार अब्बास नकवी की Sister का आरोप है कि कार सवार एक शोहदे ने दरवाजे का शीशा खोलकर जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसा तब किया जब शोहदों ने उसे कार में बुलाने की कोशिश की। आरोप है कि नजरअंदाज करने पर शोहदों धमकी दी। शोहदों की धमकी पर पीड़िता ने शोर मचाना शुरु किया तो आसपास की महिलाएं भी शोर मचाने लगीं। गौरतलब है कि मुख्तार अब्बास की बहन पर करीब सवा महीने पहले भी कोर्ट परिसर में हमला हो चुका है। आरोप है कि उनके हत्या की कोशिश की जा रही है।
Post A Comment:
0 comments: