Look Outnotice issued against Honeyprret InsanMany Murder have already happened in Sirsa Dera


[caption id="attachment_16588" align="aligncenter" width="695"]ram rahim adopet daughter Honypreetstory2, redeyestimes ram rahim adopet daughter Honypret story2[/caption]

नई दिल्ली। दो साध्वियों के साथ रेप के आरोप में 10-10 साल की सजा पाने के बाद जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके Rapist Ram Rahim की “धर्मबेटी” Honeyprret Insan को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह उसका सबसे बड़ा राजदार होना बताया जा रहा है। शायद यही वजह है कि राम रहीम उसे जेल में अपने साथ रखने की मांग तक कर चुका है। फिलहाल Honeyprret Insan फरार है। लेकिन इस बीच देश की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी IB ने Alert जारी कर Honeyprret Insan की जान जोखिम में बताते हुए Murder तक किए जाने की आशंका जताई है।



Honeyprret Insan के खिलाफ जारी हो चुका है Look Out Notice


Rapist Ram Rahim के जेल जाने के बाद से Honeyprret Insan लापता है। पंचकुला में हिंसा फैलाने के मामले में हरियाणा पुलिस ने उसके खिलाफ देशद्रोह की FIR रजिस्टर्ड कर चुकी है। Honeyprret Insan को राम रहीम का सबसे बड़ा राजदार बताया जा रहा है। Honeyprret Insan के नेपाल भागने की चर्चा हुई तो बार्डर पर सघन चेकिंग का अभियान चलाया गया लेकिन वह नहीं मिली। देश की मीडिया में करीब दो सप्ताह से सुर्खियां बटोर रही Honeyprret Insan को लेकर खुफिया एजेंसी ने Alert जारी करते हुए उसकी जान को खतरा तक बता दिया है।

[caption id="attachment_16951" align="aligncenter" width="655"]ram_rahim_honeypreet- ram_rahim_honeypreet[/caption]

इस लिए है खतरे में Honeyprret Insan  की जिंदगी


खुफिया Alert के मुताबिक Honeyprret Insan राम रहीम से जुड़े हर राज को जानती है। उसके हर गलत-सही काम में भागीदार होने के साथ वह पूरे नेटवर्क को भी हैंडल करती रही है। माना जा रहा है कि  ऐसे में यदि वह पकड़ी जाती है तो डेरे से जुड़े कई बड़े राज सामने आ ससकते हैं। न सिर्फ तमाम नेता बेनकाब होंगे बल्कि सियासत में भूचाल भी आ सकता है। इसलिए आशंका है कि उसकी हत्या की जा सकती है।


राम रहीम की धर्मबेटी है Honeyprret Insan


Honeyprret Insan गुरमीत राम रहीम की “धर्मबेटी” है। वह करीब आठ साल से राम रहीम के बेहद करीब है। हालांकि Honeyprret Insan के पूर्व पति ने दावा किया था कि राम रहीम और Honeyprret Insan के बीच अवैध संबंध हैं। उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने की बात भी कही थी।

डेरा में पहले भी हो चुकी हैं हत्याएं

सूत्रों की माने तो कुछ वर्ष डेरा प्रबंधन का काम देखने वाले रणजीत सिंह और फकीरचंद शरामल को राम रहीम की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पता चल गया था। इसके बाद वे डेरे से अलग रहने लगे थे। बाद में रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं फकीरचंद तब से लापता हैं। वह वह कहां हैं इसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसके अलावा वर्ष 2002 में साध्वी रेप मामले में अहम खुलासा करने वाले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की उनके ऑफिस में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शायद यही वजह है कि Honeypreet Insan के मर्डर की आशंका खुफिया एजेंसिया जाहिर कर रही है।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: