Rohtak doctor's team reached jailRam Rahim can be admitted to a private hospital



नई दिल्ली। रोहतक की रोहनिया जेल में बंद कैदी नंबर 1997 Ram Rahim की हालत अचानक बिगड़ गई है। रोहतक के चिकित्सकों की टीम रोहनिया जिला कारागार पहुंच चुकी है। सूत्रों की मानें तो हरियाणा की खट्टर सरकार अपने करीबी  Ram Rahim को अस्पताल में जल्द भर्ती करवा सकती है।


Sirsa में तलाशी की खबर सुनकर बेचैन हो गया  Ram Rahim


सूत्रों की मानें तो Sirsa स्थित डेरा हेड क्वार्टर में दो दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन की खबर जब रोहनिया जेल में बंद “कैदी नंबर 1997”  Ram Rahim को लगी तो वह बेचैन हो गया। उसे पता चल गया है कि उसके काले करतूतों का खुलासा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर तक वह इधऱ-उधऱ टहलता रहा लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ गई।  Ram Rahim की तबियत खराब होन की जानकारी मिलते ही जेल परिसर में हड़कंप मच गया। जेल अस्पताल के चिकित्सकों ने बैरक के अंदर पहुंच प्राथमिक उपचार किया। बताया जा रहा है कि रोहतक के कई मशहूर चिकित्सकों की टीम रोहनिया जेल Ram Rahim के उपचार के लिए भेजी जा चुकी है।

 Ram Rahim  को अस्पताल में भर्ती करवा सकती है खट्टर सरकार


सूत्रों की मानें तो हरियाणा की बीजेपी सरकार बेहद करीबी रहे Ram Rahim  को खट्टर सरकार जल्द ही अस्पताल में भर्ती करवा सकती है। चर्चा यह है भी है कि सेटिंग के बाद जेल से अस्पताल में भर्ती होने के लिए  Ram Rahim  ने हालत बिगड़ने का नाटक किया है।

Ram Rahim के आगे CM से लेकर Minister’s तक होते हैं नतमस्तक


हरियाणा की BJP सरकार के मंत्री से लेकर विधायक और सांसद तक Ram Rahim  के आगे किस तरह से नतमस्तक होते हैं यह अब किसी से छिपा नहीं है। पंचकुला हिंसा के बाद खुद हाईकोर्ट ने भी टिप्पणी की थी कि राजनीतिक लाभ के लिए लाखों की संख्या में  Ram Rahim  के समर्थकों को एकत्र होने दिया गया। जिसके फलस्वरूप हिंसा हुई। 33 लोग इस हिंसा में मारे गए। खट्टर सरकार और Ram Rahim के कितने करीबी रिश्ते हैं, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सरकारी खजाने से कई बार लाखों का धन भी दिया। बीजेपी के कैलाश विजय वर्गीय, अनिल विज से लेकर कई मंत्री और कद्दावर Ram Rahim  के गुणगान अभी तक करते नजर आ रहे हैं।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: