लखनऊ। 12 जुलाई को यूपी असेंबली में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की टेबल के नीचे मिला संदिग्ध पाउडर PETN नहीं बल्कि QUARTZ था। इसकी पुष्टि हैदराबाद FSL की रिपोर्ट में हुई है। गौरतलब है कि संदिग्ध पाउडर मिलने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिफारिश पर विधान सभा अध्यक्ष ने मामले की जांच NIA को सौंप दी थी। NIA ने संदिग्ध पाउडर को जांच के लिए हैदराबाद FSL भेजा था।

हैदराबाद FSL ने अपनी रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा है कि यूपी असेंबली में मिला संदिग्ध पाउडर PETN नहीं बल्कि QUARTZ है। मालुम हो कि आगरा FSL ने भी पाउडर के PETN होने के दावे को ख़ारिज किया था।

क्या है QUARTZ ?

PETN का कई देशों की सेनाएं युद्ध में करती हैं। सबसे पहला प्रयोग जर्मनी की सेना ने प्रथम विश्वयुद्ध में PETN का प्रयोग किया था। उसके बाद लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन, जैश-ए-मोहम्मद, ISIS जैसे आतंकी संगठन भी इसका प्रयोग बड़ी आतंकी घटनाओं में करने लगे। संदिग्ध पाउडर मिलने के बाद यह बताया गया था कि 500 ग्राम PETN से यूपी की पूरी असेंबली को उड़ाया जा सकता है। हालांकि QUARTZ इससे उलट है। 500 ग्राम QUARTZ से पूरी असेंबली को अच्छा खासा चमकाया जा सकता है। जानकारों की मानें तो QYARTZ का प्रयोग लकड़ी, शीशे और धातु की चीजों को चमकाने के लिए किया जाता है।

लखनऊ की FSL रिपोर्ट में बताया गया था PETN

सबसे पहले लखनऊ FSL की रिपोर्ट में संदिग्ध पाउडर को PETN बताया गया था। उसके बाद हाई अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने यूपी असेंबली को अपने घेरे में ले लिया। लेकिन आगरा FSL ने अपनी रिपोर्ट में PETN न होने की पुष्टि की। NIA ने टेस्टिंग के लिए पाउडर को हैदराबाद FSL भेजा। संडे को हैदराबाद FSL ने अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें संदिग्ध पाउडर को QUARTZ बताया।

लखनऊ FSL के पास नहीं है उपकरण

गौरतलब है कि लखनऊ की FSL ने अपनी जांच रिपोर्ट में संदिग्ध पाउडर को PETN बताया था। जिसके बाद आतंकी साजिश के मद्देनजर हड़कंप मच गया। तीन दिन बाद आगरा FSL ने PETN नहीं होने की पुष्टि की तो संशय के साथ तमाम तरह के सवाल कौंधने लगे। इसी के चलते NIA ने टेस्टिंग के लिए पाउडर को हैदराबाद FSL भेजा। बताया जा रहा है कि लखनऊ FSL के पास PETN का परीक्षण करने वाला उपकरण ही नहीं है। अब सवाल उठता है कि जब लखनऊ के पास उपकरण नहीं है तो उसने क्यों बताया कि बरामद पाउडर PETN है ?।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: