गायत्री प्रजापति पर कई केस चल रहे हैं। गैंगरेप पीड़ित महिला की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की थी। गायत्री पर पास्को एक्ट की धारा भी लगी है। पास्को कोर्ट में उनकी पेशी भी हो चुकी है। इसके बाद ही उन पर आरोप तय किए गए।
गायत्री को एक अन्य मामले में पहले ही बेल मिल चुकी है। IPS अफसर अमिताभ ठाकुर को फर्जी मुकदमें में फँसाने के मामले में गायत्री को CJM कोर्ट से पहले ही राहत मिल चुकी है। हालांकि गैंगरेप समेत कई मामले गायत्री पर चल रहे हैं, इस लिए फिलहाल अभी वह जेल में ही रहेंगे।
गायत्री प्रजापति को सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का बेहद खास माना जाता है। यही वजह रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने बर्खास्त करने के बाद भी गायत्री को दोबारा अपनी कैबिनेट में जगह दी। जेल में बंद गायत्री प्रजापति से मिलने के लिए खुद मुलायम सिंह यादव पहुंचे थे।
Post A Comment:
0 comments: