नई दिल्ली। गुजरात के बाढ़ प्रभावित एरिया में बाढ़ पीड़ितों का हालचाल जानने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए प्राण घातक हमला किया गया। हमलावरों की तरफ से की गई पत्थरबाजी में राहुल गांधी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हमले के बाद SPG ने राहुल गांधी को अपने घेरे में ले लिया। हमलावर को Arrest कर लिया गया। यह बड़ी वारदात गुजरात के बनासकांठा में हुई। यहां अब तक करीब 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

वारदात के बाद कांग्रेस के नेशनल स्पोक्सपर्सन रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राहुल की कार के फोटो ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी के गुंडों ने राहुल गांधी की कार पर हमला किया। घटना के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं इस तरह से बिल्कुल भी डरने वाला नहीं हूं।

हमले के बाद क्या बोले राहुल गांधी

हमले के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हमलावरों की संख्या करीब आठ से दस के बीच थी। काले झंडे दिखाने के बाद सभी ने हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने ये सिखाया है कि पत्थरों से और नरेंद्र मोदी जैसे लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है। जनता से संवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां लोगों का दुःख देखने आया हूं। हमारे पास न तो गुजरात में सरकार है और न ही केंद्र में। पार्लियामेंट में जो हो सकेगा वह हम करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि कल मैं आसाम में था, आज राजस्थान और कल गुजरात।

हमले के बाद क्या बोली कांग्रेस ?

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ये बीजेपी की बड़ी साजिश है। इसकी कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए। हमला सीधे तौर पर बीजेपी का सही चाल, चरित्र और चेहरा दिखाता है। राहुल गांधी को कोई चोट नहीं आई है। ये देश क्या स्वतंत्र नहीं है ? क्या हम इसके लिए आपसे इजाजत लेंगे। ये देश का अपमान है।

सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं। राहुल गांधी पर किया गया यह हमला पूरी तरह से प्लांट था। सरकार ने विफलताओं को छुपाने के लिए ये हमला कराया है। अहमद पटेल ने मांग की है कि जो लोग घटना के जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ त्वरित कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अहमद पटेल ने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और एडमिनिस्ट्रेशन की मिलीभगत से यह घटना हुई है।

पुलिस ने क्या कहा?

बनासकांठा के एसपी नीरज बागुजार ने कहा, एक शख्स ने राहुल की कार पर पत्थर फेंके। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी कार का पिछला शीशा टूट गया है। घटना धानेरा में हुई।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: