more than 150 patients have died25 children die in Last 24 hours 






गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर स्थित BRD MEDICAL COLLEGE के बाल रोग विभाग में “मौत का तांडव” जारी है। NICU और PICU में पिछले 48 घंटों के दौरान 42 बच्चों की मौत हो गई है। सिर्फ पिछले 24 घंटे में ही 25 बच्चों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में इंसेफेलाइटिस के 11 मरीज शामिल हैं।

ऑक्सीजन की कमी से पहले भी मर चुके हैं 72 बच्चे


गोरखपुर के BRD MEDICAL COLLEGE स्थित बाल रोग विभाग में तीन सप्ताह पहले भी ऑक्सीजन की कमी के चलते करीब 72 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस मामले में राजनीतिक दलों ने काफी सियासत भी की। BRD MEDICAL COLLEGE के प्रिंसिपल राजीव मिश्रा उनकी पत्नी डाक्टर पूर्णिमा शुक्ला समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया गया। कुछ घंटे पहले ही Kanpur में STF की टीम ने राजीव मिश्रा और उनकी पत्नी को Arrest भी कर लिया है।

NICU में सबसे अधिक बच्चों की मौत


BRD MEDICAL COLLEGE में ऑक्सीजन त्रासदी कांड के बाद से बच्चों की मौत का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सबसे ज्यादा मौतें नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में हुई। इस वार्ड में 119 नवजात भर्ती थे। दो दिनों में एनआईसीयू में 16 नवजातों की मौत हुई। मंड़े को NICU में 10 बच्चों की मौत हुई। संडे को छह नवजातों ने दम तोड़ दिया।

बालरोग विभाग में 225 मरीजों का चिकित्सक कर रहे हैं इलाज


BRD MEDICAL COLLEGE स्थित बाल रोग विभाग में नवजातों के अलावा 225 मरीजों का इलाज चिकित्सक कर रहे हैं। इनमें से इंसेफेलाइटिस के 106 मरीज भी शामिल हैं। बीते दो दिनों में इस वार्ड में 26 मासूमों ने दम तोड़ दिया। मंडे को 15 मासूमों की मौत हुई और रविवार को 11 ने दम तोड़ दिया। इनमें इंसेफेलाइटिस के मरीज भी शामिल हैं।

इंसेफेलाइटिस से बीते 24 घंटे में 4 मासूमों की मौत हो गई। संडे को 7 मरीजों की मौत हुई थी। मरने वालों में संतकबीर नगर की ममता, बलिया की श्वेता, कुशीनगर का प्रवीन और महराजगगंज के रितेश का नाम शामिल है। इस बीमारी की वजह से अब तक 179 मरीजों की मौत BRD MEDICAL COLLEGE में हो चुकी है।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: