नई दिल्ली। वैंकेया नायडू देश के 13वें Vice President बन गए हैं। NDA प्रत्याशी वैंकेया नायडू ने चुनाव में UPA प्रत्याशी गोपालकृष्ण गांधी को 272 वोटों से हराया। वैंकेया नायडू को 516 वोट मिले, जबकि गोपालकृष्ण गांधी को 244 मत ही मिले। उनकी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने twitter पर ट्वीट कर नायडू को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैंकेया नायडू के साथ काम करने वाले दिनों को याद करते हुए कहा कि वैंकेया नायडू देश को आगे ले जाएंगे। हमें सहयोग मिलता रहेगा।

शनिवार को संसद के दोनों सदनों के सदस्यों ने देश का 13वां Vice President चुनने के लिए वोटिंक की। शनिवार को संसद भवन में मतदान हुआ। जिसमें 771 सांसदों ने वोट डाले। कुल 785 सांसदों को वोट करना था। इस तरह से 98.21 प्रतिशत सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना की शुरुआत से ही वैंकेया नायडू ने बढ़त बना ली। और आखिर तक उन्होंने बढ़त बनाए रखी।

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में बीजेपी की जीत के साथ ही नया रिकॉर्ड भी बना है। जिसमें बीजेपी ने पिछली बार की तुलना में कहीं जोरदार जीत दर्ज की है। देश के उप राष्ट्रपति पद के चुनाव में मुख्य मुकाबला NDA प्रत्याशी वैंकेया नायडू और UPA प्रत्याशी महात्मा गांधी के प्रपौत्र गोपाल कृष्ण गांधी के बीच था। जिसमें जीत का सेहरा नायडू के सिर पर बंधा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सबसे पहले वोट डाला। इसके बाद वैंकेया नायडू, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई सांसदों ने अपने मत का प्रयोग किया। इस चुनाव में राज्यसभा सांसद रेखा, डिंपल यादव और बीजेपी सांसद हेमामालिनी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग के दौरान ही हेमामालिनी ने दावा कर दिया था कि जीत नायडू की ही होगी।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: