Articles by "रिपोर्ट"
रिपोर्ट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Uttar Pradesh के अतिसंवेदनशील Kanpur City में फ्राइ-डे की Mid-Night कुछ युवकों ने माहौल को खराब करने की कोशिश करते हुए एक मुस्लिम छात्र की पिटाई कर दी। South City के बर्रा थाना एरिया में मुस्लिम छात्र से हमलावर युवकों ने "जयश्रीराम" का नारा लगाने के लिए दबाव बनाया। छात्र के इनकार करने पर हमलावरों ने उसे जमकर मारा-पीटा। पीड़ित छात्र ने अज्ञात युवकों पर इल्जाम लगाते हुए बर्रा थाने में शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड की है। बाबूपुरवा के सर्किल अफसर मनोज कुमार गुप्ता का कहना है कि मौका-ए-वारदात के आसपास लगे CCTV की फुटेज को खंगाला जा रहा है। दोषी लोगों की पहचान होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


[caption id="attachment_19738" align="alignnone" width="840"] बर्रा थाने में पुलिस को दी गई तहरीर की प्रतिलिपि।[/caption]

 

Yogesh Tripathi


https://twitter.com/adgzonekanpur/status/1144927130741952512

बर्रा में यादव मार्केट के पास वारदात


घटना शुक्रवार रात की है। बर्रा भाग-6 निवासी ताज मोहम्मद उस्मानपुर स्थित मदरसा से पढ़ाई कर वापस अपने घर को जा रहा था। यादव मार्केट पार करते वर्मा इलेक्ट्रानिक्स के पास कुछ युवकों ने ताज मोहम्मद को रोक लिया। ताज मोहम्मद का आरोप है कि युवकों ने उससे कहाकि “मुस्लिम हो तुम, जयश्रीराम का नारा लगाओ”। इनकार करने पर सभी ने उसकी पिटाई की। मारपीट के बाद हमलावर युवक भाग निकले।

https://twitter.com/igrangekanpur/status/1144927454894546944

खौफ़जदा ताज मोहम्मद ने दी बर्रा थाने में तहरीर


युवकों के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंचे ताज मोहम्मद ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के सदस्य ताज मोहम्मद को लेकर बर्रा थाने पहुंचे और शिकायती पत्र बर्रा SHO सतीश कुमार सिंह को दिया। मामले की जानकारी देर रात्रि ही जब बड़े अफसरों को मिली तो सभी ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ संबधित धाराओं में FIR रजिस्टर्ड कर ली।

https://twitter.com/kanpurnagarpol/status/1144932835779682304

क्या कहते हैं बाबुपुरवा क्षेत्राधिकारी ?


प्रकरण के संबध में क्षेत्राधिकारी बाबूपुरवा मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार रात को जब ताज मोहम्मद उस्मानपुर मदरसा से वापस घर जा रहा था तो साइकिल सवार कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्रता कर मारपीट की। सभी ने “जयश्रीराम” का नारा लगाने का दबाव बनाया लेकिन ताज मोहम्मद के इनकार पर उसके साथ मारपीट की गई। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जो लोग इस मामले में दोषी मिलेगें उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://twitter.com/kanpurnagarpol/status/1144933750905528320

Update News---- SSP (KNR) अनंतदेव त्रिपाठी शनिवार शाम को पीड़ित युवक से मिलने पहुंचे। उन्होंने मौका-ए-वारदात का भी मुआयना कर वहां स्थानीय लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। मीडिया से बात करते हुए श्रीत्रिपाठी ने कहा कि युवक अज्ञात थे। पीड़ित उनको नहीं जानता। रोडरेज जैसी बात प्रतीत हो रही है। CCTV के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जिस तरह से मीडिया में खबरें हैं वैसी बात बिल्कुल भी नहीं है।