Articles by "बिधनू"
बिधनू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Uttar Pradesh में पिछले कुछ घंटों के दौरान अलग-अलग जनपदों में बच्चा चोर गिरोह बताकर लोगों को बेवजह पीटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। Kanpur Dehat के बाद मंगलवार सुबह Kanpur Nagar के बिधनू थाना एरिया में भी भीड़ ने भीख मांग रहे लोगों को बच्चा चोर गिरोह बताकर पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह दोनों भिखारियों को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराते हुए एक आरोपी को Arrst कर लिया। सोशल मीडिया पर फैली रही समाज विरोधी अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए SSP (Kanpur) अनंतदेव तिवारी ने शहर के सभी SHO/SO को जारी की है। 





YOGESH TRIPATHI


Kanpur के बिधनू में हिंसक हुई भीड़

कानपुर के बिधनू थाना एरिया स्थित न्यूज आजाद नगर चौकी क्षेत्र में भीम नगर बस्ती में दो बुजुर्ग भीख मांग रहे थे। भीड़ ने अचानक उन पर हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची फोर्स ने दोनों बुजुर्गों को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। पीड़ित बुजुर्गों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर एक ग्रामीण को दबोच लिया।

अलीगढ़ के रहने वाले हैं दोनों भिखारी

पुलिस के मुताबिक दोनों बुजुर्ग रंजीत (70) और जयराज (60) अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पिछले कई साल से दोनों गंगापुर में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। भीख मांगकर दोनों परिवार की किसी तरह जीविका चला रहे हैं। मंगलवार दोपहर दोनों भीमनगर में भीख मांग रहे थे। इसी बीच क्षेत्री के लोगों ने बच्चा चोर कहकर शोर मचाया। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों बुजुर्गों को दबोच पिटाई शुरु कर दी।

“भगवान” बनी बिधनू पुलिस, वर्ना मार डालती भीड़

कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भिखारियों को भीड़ के चंगुल से बचाने के बाद संतोष कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। बिधनू थानेदार सुखराम रावत ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों से जानकारी मिली कि दोनों को क्षेत्र में काफी समय से भीख मांगते देखा जा रहा है। जयराज की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया गया है। 



SSP ने तुरंत जारी की एडवाइजरी

इस घटना के बाद एसएसपी ने एक एडवाइजरी जारी की। जिसमें बच्चा चोर बताकर पीटने वाले लोगों पर निगाह रखने और सोशल मीडिया में इस तरह की अफवाहों को फैलाने से रोकने के लिए थानेदारों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।


 

वारदात सोमवार देर शाम की है। नाती और नातिन के साथ बिटिया के घर से वापस लौट रहे वजीर अहमद की हत्या कर दी गई। नातिन घर पहुंची और उसने नाना के मर्डर की खबर दी लेकिन वारदात के बाद से नाती बाइक समेत लापता है। थाना पुलिस का कहना है कि मामला काफी संदिग्ध है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सही जानकारी नाती के मिलने के बाद ही हो सकेगी। 


[caption id="attachment_18514" align="aligncenter" width="640"] वारदातस्थल पर पहुंचे परिजनों को वजीर अहमद का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला।[/caption]

कानपुर। Kanpur के बिधनू थाना एरिया में सोमवार की देर शाम नाती और नातिन के साथ बाइक से आ रहे वृद्ध की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। किसी तरह घर पहुंची नातिन ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो सभी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। बताया जा रहा है कि बाइक चला रहा नाती अभी भी लापता है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


बिटिया के घर से वापस लौट रहे थे वजीर अहमद


कानपुर ग्रामीण के बिधनू थाना एरिया स्थित पिपरगवां गांव के रहने वाले वजीर अहमद (75) नाती अनवर के साथ सोमवार की शाम मुंगीसापुर में रहने वाली बेटी खदीजा के घर से वापस घर आ रहे थे। वापस लौटते समय वजीर साथ में नाबालिग नातिन को भी साथ लेकर चल दिए।

घर पहुंची नातिन ने दी नाना के मर्डर की खबर


रात में किसी तरह घर पहुंची वजीर की नातिन ने परिजनों को रोते हुए बताया कि नाना की हत्या कर दी गई। लड़की को लेकर परिवार के लोग वारदातस्थल पर पहुंचे तो वहां खून से सना वजीर अहमद का शव पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक भारू रोड के पास सड़क के किनारे वजीर का शव मिला। कातिलों ने सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर निर्मम तरीके से हत्या की। बाइक चला रहा नाती अनवर का कुछ सुराग नहीं मिला है। पुलिस पूरे घटनाक्रम को काफी संदिग्ध मानते हुए छानबीन कर रही है।

क्या कहते हैं बिधनू थानेदार


बिधनू थानेदार राजेश वर्मा के मुताबिक मामला काफी संदिग्ध है। अनवर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही हकीकत का पता चल सकेगा। एक्सीडेंट के बाबत क्षेत्रीय और परिवार के लोगों का कहना है कि हादसा होता तो अनवर और नातिन को भी चोट लगती लेकिन दोनों को खरोंच तक नहीं है। फिर अनवर का लापता होना काफी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। थानेदार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थित साफ होगी कि वजीर की हत्या हुई या फिर हादसा।