Articles by "फैजाबाद"
फैजाबाद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

दुर्घटना की खबर जब फैजाबाद स्थित अपर आयुक्त के घर पर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। थोड़ी ही देर में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार पहुंच गए। मातम के माहौल में हर किसी की आंख नम हो गई।


[caption id="attachment_17760" align="aligncenter" width="710"] दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने कार की बाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकलवाया[/caption]

फैजाबाद। यूपी के फ़ैजाबाद जनपद में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में अपर आयुक्त समेत चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अपर आयुक्त का गनर भी शामिल है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को किसी तरह कार से बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।


Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी कार

लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार करीब चार बजे पटरंगा थाना एरिया के आबदाना होटल के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा था। इसी बीच फैजाबाद से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया।



मौत की खबर से अपर आयुक्त के घर कोहराम

फैजाबाद पुलिस ने कार में मिले कागजातों और मोबाइल नंबरों पर बातचीत के आधार पर शवों की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान अपर आयुक्त ओम प्रकाश उपाध्याय (50) व उनके गनर होमगार्ड राघवेंद्र बहराइच, पेशकार असलम फैजाबाद सहित चार लोगों की मौत हो गई।