Articles by "आजाद नगर"
आजाद नगर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
no image

Kanpur का चर्चित DPS School (आजाद नगर) एक बार फिर से विवादों की सुर्खियों में है। स्कूल के एक टीचर पर नाबालिग बच्चे ने कुकर्म का आरोप लगाया है। स्कूल का प्रबंधतंत्र अपनी साख पर बट्टा लगता देख डैमेज को कंट्रोल करने में जुटा रहा लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। सोशल मीडिया में आरोपी शिक्षक की करतूत Viral होने के बाद अफसरों का दबाव पड़ने पर अंतत: कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड कर उसे Arrest कर लिया है।


https://twitter.com/kanpurnagarpol/status/1127948869537488896

 YOGESH TRIPATHI


 मथुरा में तैनात अफसर का बेटा है छात्र


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डीपीएस स्कूल के टीचर पर कुकर्म का आरोप लगाने वाले छात्र का परिवार कल्याणपुर के इंदिरा नगर में रहता है। पिता मथुरा में बड़े अधिकारी हैं। छात्र ने पुलिस को बताया कि टीचर ने कोचिंग पढ़ाने के लिए उसे घर पर बुलाया और अश्लील हरकतें करते हुए कुकर्म किया। छात्र ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद परिजनों ने शिकायत स्कूल के प्रबंधतंत्र से की। बताया जा रहा है कि स्कूल की साख पर बट्टा न लगे इस लिए प्रबंधतंत्र पूरे मामले को मैनेज करने में जुट गया। ये स्कूल कांग्रेस के दिग्गज नेता आलोक मिश्रा का है।

सोशल मीडिया में खबर Viral होने के बाद FIR


प्रबंधतंत्र जहां एक तरफ पूरे मामले को लोकल पुलिस के जरिए मैनेज करने में जुटा रहा तो दूसरी तरफ ये खबर सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गई। Twitter पर ट्वीट के बाद कल्याणपुर पुलिस ने अंतत: अपनी भद्द बचाने के ले आरोपी शिक्षक के खिलाफ IPC की धारा 377/511/323/506 और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत FIR रजिस्टर्ड की। कल्याणपुर इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी शिक्षक को Arrest कर लिया गया है।