• Vote डालने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए कांग्रेस प्रत्याशी Ajay Kapoor
  • अधिकारियों को मैसेज कर चुनाव आयोग से पूरे मामले की शिकायत : कांग्रेस प्रत्याशी
  • कार्यकर्ताओं, समर्थकों और परिवार के लोगों को धमकाया जा रहा है: Ajay Kapoor
गोविंदनगर स्थित अपने बूथ पर मतदान करने के बाद मीडिया से मुखातिब कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर।

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh Election : तीसरे चरण की वोटिंग में जारी है। Kanpur में भी लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाता वोट कर रहे हैं। Kidwai Nagar सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे Ex.MLA अजय कपूर ने गोविंदनगर स्थित एक बूथ पर अपना वोट डालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कानपुर पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। Ajay Kapoor ने कहा कि उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और परिवार के लोगों को पुलिस प्रशासन परेशान कर धमकी दे रहा है। पूर्व विधायक ने चुनाव आयोग से मामले की शिकायत करते हुए कहा कि मतदान निष्पक्ष होना चाहिए। प्रशासन को चाहिए वह सभी को सहयोग करे। बकौल अजय कपूर सभी बड़े अधिकारियों को मैसेज किया जा रहा है। 

मीडिया के सवाल पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कौन ऐसा कर रहा है लेकिन जो प्रत्याशी हैं वह गुंडागर्दी का माहौल बना रहे हैं। अजय कपूर ने कहा कि यह उनके जीवन का 8वां चुनाव है लेकिन ऐसा चुनाव पहले कभी नहीं देखा। सिर्प कार्यकर्ताओं, समर्थकों और परिवार के लोगों को ही नहीं बल्कि आम मतदाता को भी प्रशासन के जरिए डराया और धमकाया जा रहा है।

उललेखनीय है कि मतदान की पूर्व संध्या पर कानपुर पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर के कार्यालय पर छापेमारी भी की थी। हालांकि वहां पर कुछ भी आपत्तिनजक नहीं मिला। जिसकी वजह से पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। खास बात ये है कि 18 फरवरी को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद किदवईनगर में "डिजिटल वॉर" अधिक देखा गया। कई वीडियो वॉयरल किए गए। जिसमें कुछ पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वॉयरल कर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की गई। वोटिंग के दिन भी सुबह से ही सुर्रेबाजी कर माहौल बनाने का प्रयास जारी है।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: