-जाजमऊ पुल पर Aap (Kanpur) ने किया सांसद का स्वागत
-Yogi Adityanath सरकार को राज्यसभा सांसद ने लिया आड़े हाथों
Yogesh Tripathi
Uttar Pradesh लोकतंत्र नहीं बल्कि "तमंचा तंत्र" चल रहा है। लखीमपुर में दिनदहाड़े UP Police की मौजूदगी में नारी का "चीरहरण" होता है। Unnao में IAS Officer सड़क पर एक Journalist को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हैं। Etawah में ASP को भाजपाई थपड़ मारते हैं। सूबे के हर जिले में BDC Member's को बंधक बनाकर BJP ने लोकतंत्र का गला घोंटते हुए अपने प्रत्याशियों को Election जितवा लिया। यह बातें Aam Aadmy Party (Uttar Pradesh) के प्रभारी और राज्यसभा सांसद Sanjay Singh ने Kanpur में कहीं। 
Kanpur (South City) स्थित Kidwai Nagar के अग्रसेन भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान Sanjay Singh ने Yogiadityanath सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, Uttar Pradesh में लोकतंत्र नहीं Yogi Adityanath का "तमंचा तंत्र" चल रहा है। 
Sanjay Singh ने कहा कि Kanpur में बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आए हैं। Uttar Pradesh के सभी विधान सभा क्षेत्र में एक माह के सदस्यता अभियान में एक करोड़ सदस्यों को संगठन से नि:शुल्क जोड़ा जाएगा। हर वार्ड में 3 हजार से अधिक सदस्य को जोड़ने का लक्ष्य है। जब कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 25 हजार सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि Aam Aadmy Party से प्रदेश की जनता उत्साह के साथ जुड़ रही है। संगठन में लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने आगे की संगठन के लोग अपने इलाकों की जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज उठाएं।  जिन समस्याओं का निदान न हो उसको प्रदेश मुख्यालय में भेजें। उसका निदान किया जाएगा। 
कुल 180 नए साथियों ने पार्टी की सदस्यता ली। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कवर दीप सिंह, संदीप शुक्ला (जिला महासचिव), संजय झा, ओम प्रकाश सिंह, मनिन्दर सिंह, निशा निगम, विपिन तिवारी, विनोद सिंह, विवेक द्विवेदी, नागेन्द्र राणा, जय सिंह, सिद्धार्थ वर्मा, पंकज त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी और Worker's मौजूद रहे। इससे पहले जाजमऊ पुल पर Aap (Kanpur) के कार्यकर्ताओं ने Sanjay Singh (MP) का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। 
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: