-Kanpur की रेलबाजार और बर्रा पुलिस ने Murder Mystery से "पर्दा" उठाया

-South City के जूही लाल कालोनी निवासी दो युवक भी हत्याकांड में शामिल रहे

-दोनों को Police Team ने किया Arrest, फरार महिला दीपिका की तलाश में छापेमारी

-फरार दीपिका पर पुलिस कर चुकी है गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई 

-महिला के प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया

 

पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस में Ashu Yadav की बहन भी पहुंची।

Yogesh Tripathi

रेलबाजार के खपरा मोहाल निवासी हिस्ट्रीशीटर Ashu Yadav के "Murder Mystery" से अंतत: Kanpur की Rail Bazar और Barra Police ने "पर्दा" उठा दिया है। Police का दावा है कि "सुरा-सुंदरी" के चक्कर में हिस्ट्रीशीटर Ashu Yadav का Murder किया गया। सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस टीम ने हत्याकांड में शामिल दो युवकों को Arrest कर लिया है। दोनों युवक South City के Kidwai Nagar (Police Stataion) स्थित  Juhi Lal Colony के निवासी हैं। फरार महिला दीपिका का भी लंबा-चौड़ा अपराधिक इतिहास है। पुलिस उस पर पहले गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है। महिला का पति लंबे समय से जेल की सलाखों के पीछे है। फरार दीपिका की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। 


 

Ashu Murder Case पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। SSP/DIG डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई थी। Rail Bazar (SHO) D.B Tiwari के मुताबिक आशू के मोबाइल नंबरों की CDR निकलने के बाद पुलिस ने जूही लाल कालोनी निवासी राम कुमार वर्मा के बेटे किशन और कच्ची बस्ती जूही लाल कालोनी निवासी सरजू प्रसाद वर्मा के लड़के सचिन वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने हत्या का जुर्म स्वीकार करते हुए पुलिस को Murder Case से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी दी। 


 

सचिन और किशन ने पुलिस को बताया कि Ashu Yadav के अनैतिक संबंध कल्याणपुर में रहने वाली दीपिका नाम की महिला से थे। दीपिका अपराधिक किस्म की महिला है। उस पर गैंगस्टर एक्ट तक तामील हो चुकी है। दीपिका का पति अवनीश शर्मा लंबे समय से जेल में बंद है। जेल में ही अमित की दोस्ती अमित गुप्ता से हो गई। हाईकोर्ट से पैरोल पर छूटने के बाद दीपिका जल्द ही अमित गुप्ता के संपर्क में आ गई। दोनों कल्यामपुर के मसवानपुर एरिया में किराए का मकान लेकर रहने लगे। वहीं पर एक कपड़े की दुकान भी खोल ली। 

Amit की निगाह में खटक रहा था Ashu Yadav

पुलिस के मुताबिक अमित को दीपिका और आशू के बीच संबंध रास नहीं आ रहा था। यही वजह रही कि उसने आशू को रास्ते से हटाने का "ब्लूप्रिंट" तैयार किया। इसमें दीपिका के साथ उसने किशन और सचिन को भी शामिल किया। दीपिका के रात में फोन करने पर आशू कार से तुरंत कल्याणपुर पहुंच गया। वहां पर शराब का दौर काफी देर तक चला। आशू जब अधिक नशे में हो गया तो अमित गुप्ता ने किशन और सचिन के सहयोग से मफलर के जरिए आशू की गला घोंटकर हत्या कर दी। चूंकि आशू हाथों में कई सोने की अंगूठियां पहनता था। दीपिका ने सभी अंगूठियां उतार लीं और फरार हो गई। अमित गुप्ता शहर के बादशाही नाका थाना एरिया के मोती मोहाल का निवासी बताया जा रहा है। अमित और दीपिका की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे में ये दोनों भी गिरफ्तार हो सकते हैं। 

10 साल पहले ब्रजेश गुप्ता का हुआ था Murder

करीब 10 साल पहले 14 जून 2010 को गोविंदनगर थाना एरिया के रतनलाल नगर में ब्रजेश गुप्ता की हत्या हुई थी। ब्रजेश गुप्ता लोकल न्यूज चैनल संचालित करता था। ब्रजेश गुप्ता की हत्या में भी एक युवती का ही हाथ था। उसने अपने परिजनों और मंगेतर के साथ मिलकर ब्रजेश को बीयर पिलाने के बाद शरीर पर सूजा रख हथौड़े से प्रहार कर निर्मम तरीके से मर्डर किया था।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: