UP Govt की प्राविधिक शिक्षा मंत्री Kamal Rani Varun संडे की सुबह निधन हो गया। Kamal Rani Varun की Report Covid-19 आई थी। Lucknow के PGI में उनका इलाज चल रहा था। UPCM योगी आदित्यनाथ ने मंत्री कमलरानी वरुण के निधन पर दुःख जताया है। कमलरानी वरुण Kanpur के घाटमपुर विधान सभा से चुनाव जीती थीं। कमलरानी वरुण के निधन की खबर उनके क्षेत्र में पहुंची तो कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। BJP के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पार्टी के लिए यह बड़ी क्षति है।


चिकित्सकों के मुताबिक Kamal Rani Varun को कई दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने सिविल अस्पताल में ट्रनेट मशीन से जांच कराई, जिसके बाद उनकी Report पॉजिटिव आई। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ़ डीएस. नेगी के मुताबिक फाइनल जांच के लिए सैंपल KGMU भेजा गया। Report कोरोना पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें PGI में भर्ती कराया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की वजह से ICU में रखा गया था। शनिवार रात को उनकी तबीयत खराब हो गई। संडे की अलसुबह तबियत और बिगड़ी जिससे उनकी मौत हो गई।


  


उल्लेखनीय है कि इससे पहले UP Govt में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, चेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ़ धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी तथा रघुराज सिंह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। राजेंद्र प्रताप अब स्वस्थ्य हो चुके हैं।

 

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: