यूपी में पिछले सात महीने से भगवा माहौल बना हुआ है। फिर वो चाहे सरकारी दफ्तर हो या सड़क के किनारे लगने वाले साइन बोर्ड। हर जगह सिर्फ और सिर्फ भगवा रंग छाया है। संडे को पीलीभीत की जिलाधिकारी शीतल वर्मा यूपी के मुख्यमंत्री की अगवुनी के लिए भगवा रंग की साड़ी पहनकर पहुंची तो वो मीडिया की सुर्खियां बन गईं। 


[caption id="attachment_18256" align="aligncenter" width="640"] पीलीभीत दौरे पर पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवानी करने पहुंची डीएम शीतल वर्मा ने भगवा रंग की साड़ी पहन रखी थी[/caption]

पीलीभीत। सूबे में भगवामय होने का ट्रेंड चल चुका है। सड़क पर लगे बोर्ड से लेकर परिवहन विभाग की बसें तक भगवा रंग से रंगी जा चुकी हैं। भगवा ट्रेंड से प्रशासनिक अफसर भी अब खुद को नहीं बचा पा रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा संडे को पीलीभीत में देखने को मिला। जब दौरे पर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवानी को पहुंची DM भगवा रंग की साड़ी पहने हुईं नजर आईं। सिर्फ डीएम ही क्यों MLA भी भगवा रंग का कपड़ा पहन सीएम के सम्मुख अगुवानी के लिए पहुंचे। DM का भगवा रंग की साड़ी पहन कर पहुंचना काफी चर्चा का विषय बन चुका है।


ये योगी प्रेम है या फिर कुछ और...

सूबे में BJP की सरकार बनने के बाद हर कोई योगी के रंग में रंग जाना चाहता है। रोडवेज की बसों से लेकर Lucknow की एनेक्सी तक भगवा रंग में रंगी जा चुकी है। सड़कों पर लगाए जाने वाले साइन बोर्ड भी कुछ ही दिनों में भगवामय दिखेंगे। संडे को जब UPCM योगी आदित्यनाथ पीलीभीत पहुंचे तो यहां भी सब कुछ भगवा कर दिया गया।

भगवा रंग की साड़ी पहनकर पहुंची जिलाधिकारी शीतल वर्मा

पीलीभीत की जनता ने अपने जिलाधिकारी का यह रूप पहली बार देखा। DM शीतल वर्मा भगवा रंग की साड़ी पहनकर अपनी गाड़ी से उतरीं तो चर्चा का विषय बन गईं। मीडिया के कैमरों की फ्लैश चमकने लगी। उनकी साड़ी भगवा रंग की थी और किनारे पर हरे रंग की पट्टी थी। कुछ ऐसा ही भाजपा का झंडा भी है। खास बात मुख्यमंत्री अगुवानी करने से पहले DM शीतल वर्मा खास तैयारी कर आईं थी। ऐसा इसलिए कि मुख्यमंत्री के आने से कुछ ही घंटे पहले डीएम एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में गई थी। वहां पर उन्होंने नीले रंग के कपड़े और स्वेटर पहन रखा था। लेकिन कुछ ही देर में उनका रंग बदल गया।

MLA ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर

सदर MLA संजय सिंह गंगवार ने भी मुख्यमंत्री को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने भी अक्सर की तरह की भगवा रंग का कुर्ता और उसी रंग की सदरी पहन रखी थी। हालांकि अक्सर भगवा रंग का कुर्ता पहनने वाले बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत आज दूसरे रंग के कपड़ों में दिखाई दिए।

 
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: