विनोद खन्ना के निधन के बाद पंजाब की गुरदासपुर सीट से उनकी पत्नी BJP हाईकमान से टिकट मांग रही थीं लेकिन बाबा रामदेव की पैरवी के चलते बीजेपी ने स्वर्ण सिंह सलारिया को टिकट दिया। प्रत्याशी पर बेहद संगीन आरोप लगने के बाद हाईकमान अब बैकफुट पर है। मामला चुनाव आयोग की चौखट तक भी पहुंच चुका है। 


[caption id="attachment_17669" align="aligncenter" width="647"]bjp-leader gurdaspur, redeyestimes.com सोशल मीडिया में यह वायरल फोटो पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में सबूत के तौर पर दी है।[/caption]

नई दिल्ली। कहते हैं कि सिर मुड़ाते ही ओले पड़ गए। कुछ ऐसा ही गुरदासपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी BJP के लोकसभा प्रत्याशी और बाबा रामदेव के बेहद अति करीबी कहे जाने वाले स्वर्ण सिंह सलारिया के साथ हुआ। एक महिला ने स्वर्ण सिंह सलारिया पर शादी का झांसा देकर कई साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट में पीड़िता की याचिका मंजूर कर ली गई है।


[caption id="attachment_17670" align="aligncenter" width="960"] बाबा रामदेव के साथ गुरदासपुर सीट से BJP प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सलारिया[/caption]

बाबा रामदेव का बेहद करीब है स्वर्ण सिंह सलारिया 

सवर्ण सिंह सलारिया को BJP ने अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। स्वर्ण सिंह सलारिया बाबा रामदेव के बेहद अति करीबी लोगों में एक है। जानकारों की मानें तो बाबा रामदेव की तगड़ी पैरवी पर ही BJP ने सलारिया का टिकट फाइनल किया। पिछले लोकसभा चुनाव में भी स्वर्ण सिंह सलारिया के लिए रामदेव ने पैरवी की थी लेकिन हाईकमान ने विनोद खन्ना को ही टिकट दिया था। विनोद खन्ना की सीट पर उनकी पत्नी ने BJP से टिकट मांगा था लेकिन हाईकमान से की गई बाबा रामदेव की पैरवी काम आई और उसे टिकट दे दिया गया। सूत्रों की मानें तो स्वर्ण सिंह सलारिया बड़े कारोबारी है। रामदेव के उनके बिजनेस संबध भी हैं।

[caption id="attachment_17671" align="aligncenter" width="695"]bjp leader gurdaspur- BJP प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सलारिया के साथ पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो[/caption]

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

झांसा देकर 32 साल तक रेप करने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि स्वर्ण सिंह सलारिया उसके साथ वर्ष 1982 से लेकर 2014 तक शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबध बनाते रहे। वर्ष 2014 में उसने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि सलारिया ने बाद में उसे मुंबई में पीजी और फिर प्लैट लेकर दिया।



सुप्रीम कोर्ट में पेश की फोटो, CBI जांच की मांग

पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में सबूत के तौर पर कुछ निजी फोटो भी पेश की हैं। यही फोटो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। पीड़िता ने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि पीड़िता ने 15 दिसंबर 2014 को IPC की धारा 376, 420 और SC एक्ट के तहत FIR दर्ज कराई थी। सूत्रों की मानें तो यह मामला अब चुनाव आयोग की चौखट तक पहुंच चुका है। इतना ही नहीं सलारिया की वायरल फोटो और खबरें BJP के गले की फांस बनती नजर आ रही हैं। देखना अब यह है कि भाजपा सलारिया पर क्या एक्शन लेती है।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: