आजमगढ़ में हुए जहरीली शराब कांड का मॉस्टर माइंड है Mulayam Yadav | पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 1.75 करोड़ की प्रापर्टी जब्त की
[caption id="attachment_17213" align="aligncenter" width="710"]
लखनऊ। Uppolice के लिए सिरदर्द बन चुके दबंग शराब माफिया Mulayam Yadav के खिलाफ आखिर पुलिस ने शिकंजा कस ही दिया। आजमगढ़ जनपद की पुलिस ने Mulayam Yadav पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है। गौरतलब है कि इस कथित शराब माफिया ने अरबों रुपए की बेनामी संपत्ति बना रखी है।
Mulayam Yadav सपा की सरकार में खूब फला-फूला। उसने अवैध शराब के कारोबार को सपा सरकार कार्यकाल में यूपी के कई जनपदों तक फैला लिया। Mulayam Yadav आजमगढ़ जनपद में हुए जहरीली शराब कांड का मॉस्टर माइंड भी था। इस जहरीली शराब कांड में करीब 30 लोगों की मौत हो गई थी। कुछ समय पहले ही पुलिस ने Mulayam Yadav को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके बाद शासन के निर्देश पर आजमगढ़ पुलिस ने Mulayam Yadav के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की।
शराब माफिया Mulayam Yadav के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। आजमगढ़ जनपद की पुलिस ने करीब 1.75 लाख रुपए की प्रापर्टी जब्त की। इसमें आजमगढ़ के तीन मकान और मऊ का एक आलीशान मकान भी शामिल है। साथ ही पुलिस ने कई वाहन भी जब्त किए हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने Mulayam Yadav की अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति को जब्त कर उसके काफी तगड़ी चोट दी है।
यूपी के कई और शराब माफिया रडार पर
सूत्रों की मानें तो Mulayam Yadav के बाद यूपी सरकार जल्द ही कई और बड़े शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इसके लिए शासन के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। इसमें पूर्वांचल और वेस्ट यूपी के कई शराब माफिया यूपी गवर्नमेंट के रडार पर हैं। सूत्रों की मानें तो अवैध शराब के कारोबार से इन माफियाओं ने अकूत संपत्ति अर्जित कर रखी है।
Post A Comment:
0 comments: