Kanpur के चकेरी में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में Murder के बाद बाजार बंद | प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने मुखबिर ब्रजेश को तीन गोलियां मारीं




YOGESH TRIPATHI

कानपुर। Kanpur के चकेरी एरिया में मंगलवार की भरी दुपहरी फिल्मी स्टाइल में तीन हमलावरों ने पुलिस के मुखबिर ब्रजेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे भून डाला। सिर और कनपटी में गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सनसनीखेज वारदात के बाद मौका-ए-वारदात पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजवाया। हत्या क्यों, किसने और किन वजहों से की ? इस बात का पता नहीं चल सका है। हालांकि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मुखबिरी के शक में ही ब्रजेश का मर्डर किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस की फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी पहुंच चुकी थी।


Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

Kanpur के चकेरी स्थित N-2 रोड चौराहे से चंद कदम हमलावरों ने दागीं गोलियां


वारदात Kanpur के चकेरी थाना एरिया स्थित N-2 रोड चौराहे से चंद कदम की दूरी पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन लोगों ने ब्रजेश पर असलहों से फायरिंग की। तीन गोलियां ब्रजेश के कनपटी और सिर में लगीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हमलावर वारदात के बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले। ताबड़तोड़ फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई और आसपास के व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। बदमाशों की चहलकदमी शांत होने के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव देखने के बाद सन्न रह गई।

https://twitter.com/redeyestimes1/status/907546632949862400

https://twitter.com/igrangekanpur/status/907551051850457089

https://twitter.com/kanpurnagarpol/status/907550713236074496

 Kanpur की लालबंगला चौकी में बीतता था ब्रजेश का पूरा दिन


स्थानीय लोगों के मुताबिक ब्रजेश का पूरा दिन Kanpur के चकेरी थाना एरिया के अंतर्गत आने वाली लालबंगला चौकी में ही पूरा दिन बीतता था। वह चौकी से लेकर थाने तक के सिपाहियों और दरोगाओं की मुखबिरी करता था। बताया जा रहा है कि मारे गए ब्रजेश का क्षेत्र में काफी आतंक था। पुलिस की सरपरस्ती होने की वजह से कोई उससे जल्दी भिड़ता नहीं था। सूत्रों की मानें तो उसने पुलिस को कई गुडवर्क भी कराए थे। माना जा रहा है कि अपराधिक किस्म के लोगों ने मुखबिरी के शक में ही ब्रजेश का फिल्मी स्टाइल में भरे बाजार मर्डर कर सनसनी फैला दी।

Kanpur में पहले भी मारे जा चुके हैं Police के मुखबिर


पुलिस के मुखबिर के मार जाने की यह Kanpur में पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कानपुर पुलिस के कई मुखबिर अपराधियों की गोलियों का शिकार बन चुके हैं। बेकनगंज, चमनगंज, कर्नलगंज, बादशाही नाका, नौबस्ता, बाबूपुरवा, गोविंदनगर में तो पुलिस के नामी-गिरामी बड़े मुखबिर मारे जा चुके हैं।

कपड़ा खरीदने के लिए जा रहा था ब्रजेश


बताया जा रहा है कि मारा गया पुलिस का मुखबिर ब्रजेश Kanpur के चकेरी एरिया स्थित N-2 रोड चौराहे के पास कपड़ा खरीदने के लिए जा रहा था। तभी तीन लोग आए और ब्रजेश पर सटाकर गोलियां दागने लगे। गोली लगते ही वह मुंह के बल नीचे गिरा। गिरने के बाद भी हमलावरों ने उस पर गोलियां दागीं। समाचार लिखे जाने तक मुखबिर ब्रजेश के परिवारीजन मौके पर नहीं पहुंचे थे। लोगों के मुताबिक ब्रजेश चकेरी के रामादेवी का रहने वाला था। उस पर कितने और किस तरह के मुकदमें पंजीकृत थे यह फिलहाल पुलिस नहीं बता सकी है। वहीं थाना पुलिस ने मुखबिरी की बात से इनकार करते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।

 
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: