• STF के जाबांज Officer Ghanshyam Yadav को मिला DGP का स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह
  • स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर ADG (STF) अमिताभ यश ने किया सम्मानित
  • STF के डिप्टी एसपी से लेकर कांस्टेबल तक को उनके कार्यों के लिए मिला सम्मान


जाबांज Officer Ghanshyam Yadav को मेडल देकर सम्मानित करते STF (ADG) अमिताभ यश।


Yoges Tripathi

देश, समाज, कर्तव्य एवं वर्दी की लाज के लिए उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) के जाबांज अधिकारी, प्रभारी और समस्त स्टाफ अपने जान की परवाह किए बगैर जाबांजी की नई इबारत लिखते हैं। करीब ढाई दशक पहले Uttar Pradesh के तत्कालीन CM कल्याण सिंह की सुपारी लेने वाले UP-Bihar में आतंक के पर्याय गैगस्टर Shri Prakash Shukla  के सफाए की खातिर UPSTF का गठन किया गया था। STF के पहले SSP रिटायर्ड IPS Arun Kumar और सर्विलांस एक्सपर्ट डिप्टी एसपी एस.एस तेवतिया की अगुवाई में STF ने गाजियाबाद में श्रीप्रकाश शुक्ला को Encounter में ढेर विशेष पुलिस बल का मान बढ़ाया। 

इसके बाद से STF के खाते में एक से बढ़कर एक Good Work आते गए। पाठा के बीहड़ों में दस्यु सम्राट ददुआ और उसके गिरोह का सफाया। इसके बाद रागिया, ठोकिया गिरोह का अंत भी STF के बहादुर योद्धाओं ने ही किया। चंबल के बीहड़ों में सलीम गुर्जर, निर्भय गुज्जर के सफाए में भी STF की अहम भूमिका रही। करीब ढाई दशक में STF ने प्रदेश में हर बड़े इनामी बदमाश को Encounter में ढेर किया। ताजा उदाहरण Kanpur का चर्चित Bikru Case है। 8 पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले गैंगस्टर Vikas Dubey और उसके गुर्गों को STF ने महज 10 दिन में ढेर कर दिया।

अपनी विशेष कार्यशैली और वीरता से STF का मान बढ़ाने वाले जाबांज Officer Ghanshyam Yadav को स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर DGP के स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह  देकर सम्मानित किया गया। STF के ADG अमिताभ यश ने घनश्याम यादव को सम्मानित किया। पिछले साल भी श्रीयादव को सम्मानित किया गया था। Kanpur में तैनाती के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में सक्रिय सॉल्वर गैंग की कमर तोड़ने वाले Ghanshyam Yadav ने कई बड़े गिरोहों का पर्दाफाश किया था। 

उन्होंने सिर्फ शिक्षा माफियाओं की ही नहीं बल्कि शराब माफियाओं के "रीढ़ की हड्डी" को भी कई बार तोड़ा। Kanpur समेत कई जनपदों में नकली और जहरीली शराब के बड़े सौदागरों अवैध फैक्ट्रियों को नष्ट करने वाले Ghanshyam Yadav एसटीएफ के लिए किसी हीरे से कम नहीं हैं। वर्तमान समय में श्रीयादव STF Headquarter (Lucknow) में पोस्ट हैं और वहां टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। 

IPS Officer और SP (STF) कुलदीप नारायण को भी DGP का "स्वर्ण प्रशंसा" चिन्ह दिया गया है। कुलदीप नारायण के कुशल निर्देशन में STF की टीम ने कई बड़ी वारदातों का खुलासा कर तमाम शातिर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। 

ADG अमिताभ यश ने इस मौके पर करीब दो दर्जन से अधिक और जवानों व अफसरों को भी सम्मानित किया। www.redeyestimes.com (News Portal) सम्मानित किए गए STF के सभी जवानों को बधाई देता है। 

STF के ये बहादुर योद्धा किए गए सम्मानित

हेमंत भूषण सिंह, विवेक कुमार सिंहको सराहनीय सेवा शौर्य सम्मान चिन्ह से सम्मानि किया गया। नवेन्दु कुमार धर्मेश कुमार शाही, बृजेश कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, घनश्याम यादव को पुलिस महानिदेशक का स्वर्ण प्रसंशा चिन्ह से नवाजा गया। इसी तरह अरुण कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, हुकुम सिंह, अमित तिवारी, राघवेंद्र सिंह, ब्रह्म प्रकाश, वेद प्रकाश को भी सम्मानित किया गया।

ADG अमिताभ यश ने हेड कांस्टेबल (HC) जावेद सिद्दीकी, शमशेर सिंह, अभय विक्रम सिंह, राम नरेश सिंह, साजिद अली, राम दयाल पांडेय, उमेश कुमार सिंह और कांस्टेबल आलोक रंजन पांडेय, उमाशंकर, मनोज कुमार, मोहम्मद हबीब अहमद, शिव भोला शुक्लड्राइवर अवधेश यादव को पुलिस महानिदेशक का रजत प्रसंशा चिन्ह से सम्मानित किया।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: