Uttar Pradesh के Kanpur Dehat जनपद में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने भाई की बुजुर्ग सास पर साबड़ से ताबड़तोड़ प्रहार कर बेरहमी से मार डाला। राजपुर थाना क्षेत्र में फ्राइ-डे सुबह हुई वारदात के बाद सनसनी फैल गई। मौका-ए-वारदात पर पुलिस के सभी बड़े अफसर पहुंचे। पुलिस ने हत्यारोपित को Arrest कर खून से सना साबड़ (आला कत्ल) बरामद कर लिया।


YOGESH TRIPATHI


साइकिल पर लात मारने पर कहासुनी और फिर मर्डर

राजपुर थाना एरिया के सदर कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ठीक पीछे कमला देवी (70) पिछले करीब दो दशक से रह रही थीं। बगल में कमला देवी का दामाद विनोद और बेटी भी रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह कमला देवी के घर के बाहर साइकिल खड़ी थी। उसी समय उनके दामाद विनोद का भाई सुनील विश्नोई आया और गालियां बकते हुए साइकिल पर लात मार दी। कमला देवी ने विरोध किया तो सुनील कुमार ने साबड़ से उस पर हमला बोल ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। जिससे कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। कमला के बेटी और दामाद का आरोप है कि हत्याकांड में सुनील की पत्नी भी शामिल रही।

21 सितंबर 2018 को हत्यारोपित के बेटे का हुआ था कत्ल

ग्रामीणों के मुताबिक प्रापर्टी को लेकर हत्यारोपित सुनील कुमार विश्नोई का अपने सगे भाई विनोद विश्नोई से काफी पुराना विवाद चल रहा है। 21 सितंबर 2018 को विनोद विश्नोई के लड़के (कमला देवी के नाती शिवम) ने सुनील विश्नोई के मासूम बेटे आकाश का अपहरण कर हत्या कर दी थी। इस कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने शिवम को Arrest कर जेल भेजा था। तभी से शिवम जेल में बंद है।

बदले की आग में झुलस रहा था सुनील विश्नोई

ग्रामीणों की मानें तो सुनील अपने मासूम बेटे आकाश के अपहरण और हत्या के बाद बदले की आग में झुलस रहा था। कई बार दोनों परिवारों के बीच तनातनी भी हुई लेकिन ग्रामीण बीच में पड़ गए। शुक्रवार दोपहर कमला देवी की टोकाटाकी के बाद सुनील ने अपना धैर्य खो दिया और साबड़ से प्रहार कर हत्या कर दी। फिलहाल सुनील कुमार विश्नोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिवार में बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद कोहराम का माहौल है।

 

 
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: