लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांस्टेबल भर्ती अभ्यार्थियों पर राजधानी पुलिस का गुस्सा फूट पड़ा। घेराबंदी कर पुलिस ने अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज करते ही भगदड़ मच गई। कई अभ्यार्थियों के चुटहिल होने की भी खबर है। पुलिस और अभ्यार्थियों के बीच कई घंटे तक बवाल चला।

बताया जा रहा है कि कांस्टेबल भर्ती अभ्यार्थियों ने विधान भवन के सामने पहुंचते ही नारेबाजी तेज कर दी। सुरक्षा के लिहाज से चारो तरफ फोर्स तैनात थी। पुलिस ने पहले अभ्यार्थियों को जाने के लिए कहा लेकिन इस बीच कुछ अभ्यार्थी उलझ गए। सभी ने एक स्वर में तेज-तेज नारा लगाना शुरु कर दिया। बस इसी बात पर गुस्साई पुलिस अभ्यार्थियों पर कहर बनकर टूट पड़ी। पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं। पुलिस के तेवर देख नारेबाजी कर रहे अभ्यार्थी भागने लगे। भगदड़ के बीच कई अभ्यार्थी गिरे तो पुलिस ने घेरकर लाठी चलाई। कई के चुटहिल होने की खबर है।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/897749858286698496

एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्र के मुताबिक अभ्यार्थियों का प्रदर्शन लक्ष्मण मेला मैदान पर प्रस्तावित था। पुलिस के समझाने के बाद सभी विधानभवन के सामने पहुंच गये। ये लोग उग्र होने लगे थे, तब पुलिस ने लाठी फटकार कर इन्हें खदेड़ा। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज की बात निराधार है। उधर, विधान भवन के बाहर लाठीचार्ज के बाद अभ्यार्थी भागकर लक्ष्मण मैदान चले गए। वहां हजरतगंज इंस्पेक्टर आनन्द कुमार शाही भी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस अब फुटेज देखकर बवाल करने वाले अभ्यर्थियों की पहचान कर रही है।

कोर्ट में चल रहा है अभ्यार्थियों का मामला

एएसपी पूर्वी का कहना है कि वर्ष 2015-16 के अभ्यर्थियों की सिपाही भर्ती का मामला अदालत में चल रहा है। इस लिए शासन स्तर से कोई फैसला अब नहीं हो सकता है। यह बात कई बार इन लोगों को समझायी जा चुकी है, फिर भी ये लोग धरना प्रदर्शन से बाज नहीं आ रहे हैं।
वही प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि वह लोग सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग कर रहे हैं। ताकि हाईकोर्ट की तरफ से किए गए भर्ती परिणामों को जारी किया जा सके।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: