गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र में मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब 10 दिन पहले BRD Medical College में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से करीब 63 बच्चों की मौत को लोग अभी पूरी तरह से भूल भी नहीं पाए थे कि अब “कुदरत” ने अपना “कहर” बरपाना शुरु कर दिया। बाढ़ की विभीषिका ने गोऱखपुर के बाशिंदों की जिंदगी तबाह करके रख दी है। हजारों की संख्या में लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों गांव जलमग्न हैं। हजारों जिंदगियां खुले आसमान के नीचे रात में सोने को मजबूर हैं। उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर में बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे।

मछरिया घाट में CM ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत किट

गोरखपुर में सफाई के विशेष अभियान का शुभारंभ करने के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बाढ़ग्रस्त एरिया का दौरा किया। इस दौरान वह पीपीगंज पहुंचे। यहां CM पीपीगंज के मछरियाघाट में बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात कर सरकार की तरफ से दिए जा रहे राहत सामग्री के बाबत पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने कई बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री की किट भी वितरित की।

नाव में बैठकर बाढ़ पीड़ित एरिया में पहुंचे UPCM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराजगंज, कुशीनगर से पहले गोरखपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान वह नाव में बैठकर NDRF की टीम के साथ निकले।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: