Ram Rahim Was 'God' For The Victims, He Acted Like Wild Beast: Judge। The judge said that the courts were obliged to “curtail evil”.



YOGESH TRIPATHI


नई दिल्ली। CBI की स्पेशल Court  ने Rapist Ram Rahim को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यानि उसे अब 2037 तक जेल की रोटी खानी होगी। अदालत ने उसे दो साध्वी बहनों के साथ Rape करने के जुर्म ने 10-10 साल की अलग-अलग सजा सुनाते हुए 15-15 लाख रुपए का अर्थदंड भी मुकर्रर किया है। मुआवजे की यह रकम पीड़ित बहनों को मिलेगी।

रोहतक की सुनारिया जेल में बनी थी अस्थाई अदालत


बवाल और हिंसा के मद्देनजर पूरे हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित था। CBI Court के स्पेशल जज हेलीकॉप्टर के जरिए रोहतक की सुनारिया जेल पहुंचे। यहां जेल के स्कूल में ही Rapist Ram Rahim को सजा सुनाने के लिए अस्थाई अदालत बनाई गई थी।

दोनों पक्ष के वकीलों को सिर्फ 15 मिनट का मौका


CBI Court के स्पेशल जज ने दोनों ही पक्ष के वकीलों को सिर्फ 15 मिनट का मौका दिया। Rapist Ram Rahim के वकील ने जहां कम से कम सजा की मांग की तो वहीं CBI के वकीलों ने इसे बेहद घृणित और संगीन अपराध बताते हुए उम्रकैद की मांग की। दोनों पक्ष के वकीलों की बहस सुनने के बाद जज ने दोनों ही मामलों में 10-10 साल की सजा और 15-15 लाख रुपए के अर्थदंड लगाया।

जज को देखते ही हाथ जोड़कर फफकने लगा


CBI Court के स्पेशल जज जगदीप सिंह रोहतक की सुनारिया जेल हेलीकॉप्टर से पहुंचे। जज को देखते ही Rapist Ram Rahim दोनों हाथों को जोड़कर दया की भीख मांगने लगा। उसने बार-बार क्षमा याचना की। लेकिन जज जगदीप सिंह ने बेरहम और हैवान पर कोई दया नहीं दिखाई।

सजा मुकर्रर होने के बाद की “नौटंकी”


CBI के स्पेशल जज जगदीप सिंह ने जैसे ही सजा मुकर्रर की Rapist Ram Rahim अस्थाई अदालत में ही जमीन पर लेट गया। वह जज से दया की भीख मांगता रहा लेकिन जज ने उस पर तनिक भी दया नहीं दिखाई। सुरक्षा कर्मी जब उसे जेल ले जाने लगे तो उसने जेल की सलाखों के पीछे जाने से मना कर दिया।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: