-UPSTF के हाथों Encounter में ढे़र हो गया आतंक का पर्याय

-बिकरू में CO समेत 8 पुलिस वालों की हत्या का आरोपी था Vikas

-Kanpur के सचेंडी थाना एरिया स्थित भौंती में नेशनल हाइवे पर मुठभेड़

-कानपुर की सीमा में प्रवेश करते ही सचेंडी एरिया में पलटी कार

-कार के पलटते ही STF के हथियार छीनकर भागने लगा Vikas Dubey

-UPSTF की टीम ने क्रॉस फायरिंग की, सीने -पेट में लगी कई गोलियां

-मौके पर ही मारा गया UP का सबसे बड़ा अपराधी

Yogesh Tripathi 

UPSTF ने आखिर आतंक का अंत कर दिया। UP का सबसे बड़ा और क्रूर अपराधी गैंगस्टर Vikas Dubey फ्राइ-डे की अलसुबह Encounter में मारा गया। मुठभेड़ Kanpur के सचेंडी थाना एरिया स्थित नेशनल हाइवे पर हुई। STF के मुताबिक सचेंडी के भौंती एरिया में कार मौसम  खराब होने की वजह से पलट गई। इस कार के अंदर एसटीएफ टीम के साथ गैंगस्टर विकास दुबे भी मौजूद था। Accident के बाद विकास दुबे बच गया। कार के अंदर मौजूद STF के जवानों का असलहा लूटकर वह भागने लगा था। STF के ललकारने पर उसने फायरिंग की। जवाब में क्रॉस फायरिंग हुई। जिसमें विकास दुबे मारा गया। 

सूत्रों के मुताबिक Vikas Dubey के सिर और पेट में कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह विकास दुबे की मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में "नाटकीय" गिरफ्तारी हुई थी। चर्चा है कि विकास ने खुद ही महाकाल मंदिर में जाकर सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उज्जैन पहुंची STF टीम विकास दुबे को बगैर ट्रांजिट रिमांड लिए ही कानपुर लेकर रवाना हो गई। 

 

शुक्रवार सुबह STF टीम विकास को लेकर Kanpur पहुंची। यहां पर बारिश की वजह से मौसम काफी खराब था। हादसे के बाद विकास ने न सिर्फ असलहे लूटे बल्कि एसटीएफ की टीम पर फायरिंग भी की। 

UPDATE NEWS-----

SSP (Kanpur) Dinesh Kumar (P) का कहना है कि STF की गाड़ियों का कई गाड़ियां पीछा कर रही थीं। टीम को जल्दी पहुंचना भी था। भारी बारिश की वजह से मौसम भी खराब हो गया था। कार की स्पीड तेज करने पर अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कार में बैठा विकास दुबे घायल कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर भागने लगा था। फोर्स ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरु कर दी। सेल्फ डिफेंस में फोर्स ने भी फायरिंग की। जिसमें विकास दुबे मारा गया। 

 

 

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: