आसाराम और राम रहीम के बाद देश में एक और अय्याश कथित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित की चर्चा हो रही है। हालांकि ये बाबा पहले भी चर्चा में रह चुका है। राम रहीम की तरह ये भी लड़कियों को कैद करके रखता था। देश भर में इस कथित बाबा के कई आश्रम हैं। बताया जा रहा है कि राजनीति और नौकरशाही के गलियारों में इस अय्याश बाबा की काफी तगड़ी पकड़ है। शायद यही वजह है कि तमाम सूचनाओं और शिकायतों के बाद भी पुलिस इस पर हाथ डालने में कतराती थी। फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश पर अब CBI की टीम इस बाबा के पीछे पड़ी है। फ्राइ-डे को यूपी के बुन्देलखंड स्थित बांदा में टीम ने इसके आश्रम पर छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिला।




 

नई दिल्ली। देश के राजधानी दिल्ली के रोहिऩी विजय विहार स्थित कथित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में अय्यास कथित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित (VDD) नेताओं को अय्याशी के लिए बुलाता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें इस अय्याश ने 16 हजार महिलाओं और लड़कियों से सेक्स की इच्छा पाल रखी थी। इसके लिए वह हर दिन सेक्स वर्धक दवाएं खाकर 10 युवतियों से सेक्स करता था। वहीं इस अय्याश की गिरफ्तारी के लिए एक टीम ने यूपी के बांदा जनपद स्थित उसके आश्रम में दबिश दी।

हाईकोर्ट ने पूछा कि सिर्फ लड़कियां ही क्यों ?


दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए इस अय्याश VDD के दिल्ली स्थित 8 आश्रमों की जांच कराने का आदेश जारी करते हुए सवा खड़ा किया है कि आखिर ये कैसा आश्रम है कि जहां सिर्फ एक उम्र की लड़कियों को ही रखा जाता है।


16 हजार महिलाओँ से सेक्स का था टारगेट


एक टीवी चैनल के मुताबिक उसने 16,000 महिलाओं के साथ संबंध बनाने का लक्ष्य रखा था। वह रोज शक्तिवर्धक दवाइयां कहकर 10 महिलाओं से शारीरिक  संबंध बनाता था।वह गोपियां बनाने के लिए लड़कियों को संबंध बनाने के लिए आकर्षित करता था। आध्यात्मिक विश्वविद्यालय नाम से आश्रम चलाने वाला बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित खुद को कृष्ण बताता था। वह हमेशा महिला शिष्यों के बीच ही रहा करता था।

यूपी के बांदा स्थित आश्रम में दबिश


अय्याश वीरेंद्र देव दीक्षित (VDD) की गिरफ्तारी के लिए CBI की टीम पिछले कई दिनों से हाथ-पैर मार रही है लेकिन वीरेंद्र देव की नहीं मिल रहा है। फ्राइ-डे की दोपहर को एक टीम ने यूपी के बुन्देलखंड स्थित बांदा जनपद में बने वीरेंद्र देव के आश्रम पर छापा मारा। देर शाम तक यहां छापे की कार्रवाई चलती रही लेकिन वीरेंद्र हाथ नहीं लगा। बताया जा रहा है कि यहां पर वीरेंद्र देव को देखे जाने की बात सीबीआइ को मिली थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

नेताओं और अफसरों को अय्याशी के लिए बुलाता था VDD


अय्याश कथित बाबा कितना बड़ा रसूखदार है, यह इस बात से साफ पता चलता है कि वह तमाम नेताओं और अफसरों को अय्याशी के लिए अपने आश्रम पर बुलाता था। बताया जा रहा है कि यहां पर वह उनके मनमुताबिक बंधक बनाकर कर रखी गई लड़कियों को सौंप देता था।

41 लड़कियों को मुक्त कराया गया 


गुरुवार को को तीसरे दिन भी छापेमारी के बाद महिला आयोग और पुलिस की टीम ने बंधक बनाकर रखी गईं 41 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक लड़कियों ने मेडिकल कराने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें शेल्टर होम भेज दिया गया। वहीं, आश्रम का संचालक बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित अभी भी फरार है। सूत्रों के मुताबिक आश्रम में अभी भी 150 लड़कियां और महिलाएं हैं। इन सभी ने बाहर आने से साफ इनकार कर दिया है। महिला आयोग फिलहाल इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं इनमें से कोई नाबालिग तो नहीं है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पुलिस व दिल्ली महिला आयोग की टीम गुरुवार सुबह फिर से छापेमारी करने पहुंची।

14 दरवाजों को तोड़कर निकाली गईं लड़कियां


खबरों की मानें तो अय्याश कथित बाबा हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाता है। दबिश के दौरान इस दौरान आश्रम के लोगों से कमरे की चाबियां मांगी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। आखिरकार पुलिस टीम ने करीब 14 दरवाजों के ताले तोड़ दिए। पुलिस के अनुसार लड़कियां कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। कुछ लड़कियां बेसुध हालत में बाहर निकालीं गईं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि आश्रम में जो भी महिलाएं हैं सभी को यहां से निकालकर नारी निकेतन में रखा जाना चाहिए। सभी की काउंसलिंग करवाई जाए, तभी सचाई सामने आएगी। उधर, दिल्ली महिला आयोग व पुलिस टीम के साथ आश्रम में मारपीट करने के मामले में विजय विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: