Kanpur City में अपराधी और गुंडे बेखौफ हो चुके हैं। उन पर अब खाकी का खौफ पूरी तरह से खत्म हो चुका है। जनता को सुरक्षा की गारंटी देने वाली पुलिस पर भी अब अपराधी हमले कर रहे हैं। पनकी थाने में तैनात चर्चित दरोगा अनुराग सिंह पर देर रात गश्त के दौरान बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्हें हैलट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 


[caption id="attachment_18531" align="aligncenter" width="562"] बदमाशों की गोली से घायल दरोगा अनुराग सिंह को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। [/caption]

YOGESH TRIPATHI


कानपुर। Kanpur में अपराधी और गुंडे बेखौफ हो चुके हैं। जनता को सुरक्षा की गारंटी देने वाली खाकी भी अब महफूज नहीं है। मंगलवार देर रात गश्त के दौरान पनकी थाना एरिया के गंगागंज में गश्त कर रहे चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए हैलट ले जाया गया है। गोली चेहरे के पास लगी है। वारदात की खबर पर IG Kanpur(Range) आलोक सिंह, SSP Kanpur अखिलेश कुमार मीणा घायल दरोगा से मिलने के लिए तत्काल पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक पनकी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।



पनकी में तैनात हैं अनुराग सिंह


सब इंस्पेक्टर अनुराग सिंह वर्तमान समय में पनकी थाने की एक चौकी में तैनात हैं। इससे पहले वह नौबस्ता चौकी और चकेरी थाने की एक चौकी में तैनात रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि देर रात वह गश्त पर निकले थे। तभी रास्ते में कुछ संदिग्ध बदमाश दिखे। टोकने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली दरोगा अनुराग सिंह के ठोड़ी पर लगी और वह गिर पड़े। सूचना पर पनकी थाने की फोर्स पहुंची और अनुराग सिंह को उपचार के लिए हैलट पहुंचाया। डॉक्टरों का कहना है कि अनुराग सिंह की हालत अब खतरे से बाहर है।


कहीं दरोगा के हत्या की साजिश तो नहीं रची गई ?


दरोगा अनुराग सिंह पर देर रात हुए हमले के बाद तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। पहला यह कि कहीं किसी ने सुनियोजित तरीके से दरोगा के मर्डर का प्लान तो नहीं बनाया ?  दूसरा यह कि कहीं क्षेत्र के बदमाशों के आंखों की किरकिरी तो नहीं बने हैं दरोगा अनुराग सिंह ? माना यह भी जा रहा है कि क्षेत्र के किसी बदमाश ने राह में रोड़ा बनते देख उनको रास्ते से हटाने की तैयारी कर हमला करवा दिया हो। तमाम से ऐसे प्रश्न हैं जिन पर पुलिस छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही दरोगा अनुराग सिंह का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह किसी की गिरफ्तारी के लिए कुछ महिलाओं को थाना परिसर से जबरन ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे।

अपने मुखबिर के हत्यारों को पहुंचाया था जेल


दरोगा अनुराग सिंह चकेरी थाने की एक चौकी में तैनात रहे थे। इसी चौकी के पास तीन महीना पहले उनके मुखबिर और क्षेत्र के अपराधी ब्रजेश की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस चर्चित हत्याकांड में चकेरी थाने के हिस्ट्रीशीटर शुक्ला खटिक के भांजे राजा बाबू गैंग के शूटरों का नाम प्रकाश में आया था। तत्कालीन DIG सोनिया सिंह ने अपने करीबी दरोगा अनुराग सिंह को घटना का खुलासा करने के लिए स्पेशल तौर पर लगाया। अनुराग सिंह ने अपने करीबी मुखबिर ब्रजेश सिंह के कातिलों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई थी। सभी आरोपितों को उन्होंने सलाखों के पीछे पहुंचाया।

 

 

 

 
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: