चार साल पहले देश की राजधानी दिल्ली में आधी रात को हुए निर्भया कांड को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए पूरा देश सड़क पर उतर गया था। गैंगरेप की इस पीड़िता की मौत सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी। इस कांड ने देश के साथ ही निर्भया के परिवार को भी झकझोर दिया था। निर्भया के छोटे भाई की पढ़ाई बाधित हो रही थी लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने निर्भया के भाई की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उसे पायलेट की ट्रेनिंग दिलवाई। जल्द ही वह प्लेन उड़ाएगा। 



नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में चार साल पहले हुए निर्भया कांड को भला कौन भूल सकता है ? इस कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। पूरा देश निर्भया के लिए जहां इंसाफ मांग रहा था, माता-पिता हर रोज अदालत के चक्कर लगा रहे थे तो दूसरी तरफ कोई ऐसा भी था जो अंदर ही अंदर निर्भया के परिवार की गोपनीय तौर पर मदद कर रहा था। वो थे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी। जी, हां राहुल गांधी निर्भया के छोटे भाई की परवरिश और पढ़ाई को लेकर सामने आए। इस बड़े कांड के बाद निर्भया के छोटे भाई को पढ़ाई में कई तरह की दिक्कतें जब सामने आने लगीं तो राहुल गांधी ने मदद के लिए हाथ बढ़ा दिया।


राहुल गांधी की मदद से पॉयलट बन गया निर्भया का भाई

देश के लोगों को कुछ पता भी नहीं चला और राहुल गांधी अंदर ही अंदर निर्भया के भाई की मदद करते रहे। निर्भया का भाई अब आसमान में उड़ान भरने लायक बन चुका है। जी हां निर्भया का भाई आज पायलट बन चुका है। निर्भया की मां ने राहुल की इस मदद के लिए उनको धन्यवाद कहते हुए Thanks है।

“आपका शुक्रिया राहुल गांधी”

निर्भया की मां आशा देवी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि निर्भया का भाई आज यदि पायलट है तो वह राहुल गांधी की वजह से ही बना है। आशा देवी ने बताया कि इस हादसे के बाद हम सब गहरे सदमे में थे। लेकिन निर्भया का भाई अपने लक्ष्य से बिल्कुन नहीं भटका, राहुल गांधी ने ना सिर्फ उनकी शिक्षा को स्पोन्सर किया बल्कि वह लगातार उसे फोन करके मोटिवेट भी करते थे।

पॉयलट बनने की सलाह राहुल गांधी ने दी थी

बकौल आशा देवी जब राहुल को पता लगा कि वह आर्मी ज्वाइन करना चाहता है तो राहुल ने ही उसे सलाह दी कि वह स्कूल खत्म होने के बाद पायलट की ट्रेनिंग ले। जब निर्भया के साथ ये हादसा हुआ तब उसका भाई 12वीं क्लास में पढ़ता था।

निर्भया की मां ने बताया कि, 2013 में CBSE की परीक्षा खत्म करने के बाद उसने रायबरेली की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी में एडमिशन ले लिया था। उसने वहां रहकर पढ़ना शुरू कर दिया था, उस दौरान काफी मुश्किल आई, लेकिन उसके बावजूद भी वह पीछे नहीं हटा। 18 महीने की ट्रेनिंग के दौरान वह लगातार निर्भया केस से जुड़े हुई ताजा जानकारी लेता रहा।

इसी बीच राहुल गांधी ने भी उससे फोन पर बात की और उसे कभी भी क्विट ना करने की बात कही। उन्होंने बताया कि राहुल के अलावा उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी कई बार उससे फोन पर बात की और उसका हाल चाल जाना। उन्होंने बताया कि, मेरे बेटे की अब पढ़ाई पूरी हो गई है और उसकी गुरुग्राम में ट्रेनिंग चल रही है। वह जल्द ही प्लेन उड़ाएगा।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: