RAJA KATIYAR
कन्नौज। इत्रनगरी कन्नौज Police की अभिरक्षा से भाग निकले Wanted “मियां-बीवी” को चार साल बाद Arrest कर लिए गए। शनिवार को सर्विलांस सेल की मदद से दोनों को इंदरगढ़ तिराहे के पास से पकड़ा गया। Wanted दंपति पर 12-12 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दोनों पर एक बालक को अगवा करने का इल्जाम था। इस मामले में दोनों को सजा हुई थी। दोनों के भाग जाने के बाद दोषी पुलिस वालों का सस्पेंशन कर उनके खिलाफ IPC की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा भी चल रहा है। शातिर दंपति की गिरफ्तारी के बाद संस्पेशन का दंश झेल रहे पुलिस वालों ने भी राहत की सांस ली।

कन्नौज एसपी हरीश चंदर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि फर्रुखाबाद जनपद के थाना नवाबगंज के बघौना निवासी सत्यवीर और उसकी पत्नी मीना देवी ने 17 नवंबर 2008 को फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के पखना निवासी राम सुधाकर के बेटे सत्यम (11) का अपहरण किया था। पुलिस ने छिबरामऊ से सत्यम को बरामद कर दंपती को पकड़ा था। मामले में कोर्ट ने दंपती को उम्रकैद की सजा सुनाई। जेल में तीन साल रहने के बाद मीना देवी को जमानत मिल गई। साल 2013 में सत्यवीर ने जेल से निकलने की रणनीति बनाई। उसने खुद को बीमार बताया तो जेल प्रशासन ने उसे मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। यहां से पुलिस को गच्चा देकर दंपति फरार हो गए।

दोषी पुलिस वालों पर दर्ज हुई थी FIR

दंपति के फऱार होने के बाद दोषी पुलिस वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। उसके बाद से जनपद की पुलिस दंपति की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। मामले में फंसे पुलिस वाले भी अपनी नौकरी को सुरक्षित रखने के लिए दोनों की गिरफ्तारी में लगे थे। गिरफ्तारी न होने से पुलिस ने दंपति पर 12-12 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस सेल ने लिया “रडार” पर

जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से Wanted दंपति के जनपद में मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सटीक लोकेशन को ट्रेस करने के लिए सर्विलांस सेल को लगाया गया। सर्विलांस टीम के प्रभारी कुलदीप दीक्षित दोनों को दबोचने के लिए टीम के साथ सक्रिय हो गए। “शिकार” जब पूरी तरह से पुलिस के बिछाए “जाल” में फंस गया तो शनिवार सुबह टीम ने इंदरगढ़ तिराहे के पास से दोनों को दबोच लिया।

एसपी हरीश चंदर ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। डीएम जगदीश प्रसाद ने स्वतंत्रता दिवस पर दंपति को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित करने की बात कही है। वहीं दंपति की गिरफ्तारी के बाद सस्पेंशन का दंश झेल रहे जिला जेल अनौगी में तैनात प्रधान आरक्षी रमाशंकर मिश्रा, सिपाही मो. इजहार अली और होमगार्ड सुरेंद्र कुमार ने भी राहत भरी सांस ली।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: