Team India से बाहर चल रहे क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी मां शबनम सिंह व भाई जोरावर सिंह के खिलाफ उनकी ही भाभी आकांक्षा शर्मा ने घरेलू हिंस की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आकांक्षा शर्मा का आरोप है कि परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से उनको प्रताड़ित करता था। जिसमें उनके देवर युवराज सिंह का समर्थन रहता था। 


[caption id="attachment_17940" align="aligncenter" width="700"] क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी मां शबनम सिंह और भाभी आकांक्षा शर्मा (फाइल फोटो)[/caption]

नई दिल्ली। क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी मां समेत पूरे परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा की FIR पुलिस ने रजिस्टर्ड की है। मुकदमा युवराज की भाभी आकांक्षा ने दर्ज कराई है। आकांक्षा युवराज  के भाई जोरावर सिंह की पत्नी हैं। आकांक्षा शर्मा के वकील स्वाति सिंह मलिक ने पूरे मामले की पुष्टि की है। जो प्राथमिकी दर्ज की गई है उसमें युवराज के पिता योगराज सिंह का नाम शामिल नहीं है। मामले की सुनवाई 21 अक्तूबर को होगी।




परिवार पर मानसिक और शारीरिक रूप से टार्चर करने का इल्जाम

युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा का आरोप है कि उनके पति जोरावर सिंह और सास शबनम सिंह उस पर अत्याचार कर प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि परिवार की तरफ से किए जा रहे टार्चर में शरीक होते थे। आकांक्षा के वकील का कहना है कि घरेलू हिंसा का मतलब सिर्फ शारीरिक हिंसा ही नहीं होती है बल्कि इसमें मानसिक और आर्थिक टार्चर भी शामिल होता है। आरोप है कि जब आकांक्षा पर अत्याचार होता था तो युवराज सिंह मूकदर्शक बनकर बैठे रहते थे।

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

बिगबॉस-10 की प्रतिभागी रह चुकी हैं आकांक्षा

आकांक्षा के अधिवक्ता का आरोप है कि जोरावर सिंह और शबनम जब आकांक्षा पर जबरन बच्चा पैदा करने का दबाव बना रहे थे तब युवराज सिंह ने परिवार का समर्थन किया। गौरतलब है कि आकांक्षा शर्मा बिग बॉस सीजन 10 की प्रतिभागी रह चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के दौरान भी आकांक्षा ने जोरावर सिंह के खिलाफ कई बातें सार्वजनिक रूप से कही थीं।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: