लखनऊ। बागियों की धरती कहे जाने वाले यूपी के बलिया जनपद में मंगलवार को हुई दुस्साहसिक वारदात ने यूपी पुलिस के हाईटेक होने की पोल खोल दी। यह भी साफ हो गया है कि पुलिस का अपराधियों के जेहन में किसी भी प्रकार का कोई खौफ अब नहीं बचा है। बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही इंटर की छात्रा को दबोच चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से उसे मार डाला। दिल को दहला देने वाली यह वारदात जनपद के
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र स्थित बजहां गांव की हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

बजहां गांव निवासी जितेंद्र दुबे की बेटी रागिनी दुबे (17) सलेमपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में इंटर की छात्रा थी। रोज की तरह रागिनी मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल जाने के लिए छोटी बहन शिया दुबे के साथ घर से निकली।

प्रत्यक्षदर्शी शिया दुबे के मुताबिक अभी दोनों बहने कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि तभी रास्ते में ग्राम प्रधान के लड़के प्रिंस तिवारी ने अपने दोस्तों के साथ दोनों बहनों को घेर लिया। रागिनी कुछ समझ पाती हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौके पर ही मार डाला। हत्यारों ने शरीर पर कई जगह प्रहार करने के बाद गर्दन भी रेत दी।

बकौल शिया दुबे वह मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही लेकिन कोई नहीं आया। सूचना के काफी देर बाद 100 नंबर की गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक हमलावर काफी दूर निकल चुके थे। जानकारी मिलते ही जनपद के सभी बड़े पुलिस अफसर मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस को हत्या में प्रयुक्त चाकू मिला। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रागिनी के पिता जितेंद्र दुबे की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान कृपाशंकर तिवारी, प्रधान पुत्र प्रिंस तिवारी, सोनू तिवारी, नीरज तिवारी, राजू यादव के खिलाफ IPC की धारा 147, 148, 354, 302, 506 के तहत FIR दर्ज की है। एसपी बलिया का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बना दी गई हैं। कई जगहों पर दबिश भी दी गई है।

दबंग प्रधान का लड़का एक साल से कर रहा था पीछा

इंट्रोगेशन में अभी तक जो बात सामने आई है उसके मुताबिक दबंग प्रधान का लड़का अपने कई दोस्तों के साथ मिलकर रागिनी दुबे का पीछा कर रहा था। कई बार उसने अश्लील हरकत भी की। परिवार के लोगों ने लोकलाज और प्रधान की दबंगई के चलते कभी पुलिस से शिकायत नहीं की। परिवार के लोगों ने प्रधान से शिकायत की लेकिन उसने अपने बिगड़ैल बेटे को कभी नहीं रोका।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: