NIA की टीम पिछले तीन दिनों से संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए डेरा जमाए थी। बताया जा रहा है कि कई आतंकी वारदात में उसका कहीं न कहीं कनेक्शन है। वहीं NSUI के प्रदेश प्रेसीडेंट चु्न्नू सिंह ने राजा के पदाधिकारी होने की बात से साफ इनकार किया है। लेकिन सोशल मीडिया में वायरल फोटो और स्थानीय अखबार में प्रकाशित फोटो हकीकत कुछ और ही बयां कर रही हैं।



नई दिल्ली। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI का लीडर धन्नु राजा उर्फ बेदार बख्त PAK के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य निकला। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने उसे बिहार के गोपालगंज से Arrest कर लिया। NIA ने उसके एक साथी अब्दुल नईम शेख को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए NIA टीम तीन दिन से इस संदिग्ध पर अपनी पैनी निगाह जाए थी। खुफिया एजेंसियों की मानें तो राजा गोपालगंज की स्टूडेंट यूनियन में 5 साल से एक्टिव था। हालांकि, कांग्रेस इससे इंकार कर रही है लेकिन सोशल मीडिया समेत स्थानीय अखबारों में छपी उसकी फोटो हकीकत को कुछ और ही बयां कर रही हैं।



संदिग्ध को उसके मामू के घर से किया Arrest


सूत्रों के मुताबिक, NIA ने फ्राइ-डे रात लोकल पुलिस की मदद से छापेमारी की थी। धन्नु राजा उर्फ बेदार बख्त को उसके मामू के घर से Arrest किया गया। राजा सारण जिले का रहने वाला है। वह गोपालगंज की स्टूडेंट यूनियन में कांग्रेस का लीडर था और 5 साल राजनीति में एक्टिव था। हालांकि, NSUI के स्टेट प्रेसिडेंट चुन्नू सिंह ने कहा कि गोपालगंज से अरेस्ट किया गया धन्नू राजा संगठन का पदाधिकारी नहीं है।


 


BSC सेकंड ईयर का छात्र है संदिग्ध आतंकी


धन्नु राजा कमला राय कॉलेज में ग्रेजुएशन में BSC सेकंड ईयर का स्टूडेंट है। वह अपने मामू के घर छपरा में रहकर पढ़ाई करता था। गांव के लोगों ने बताया कि राजा छपरा में कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट खोलकर स्टूडेंट्स को पढ़ाता भी था। हाल में ही उसने दूसरा इंस्टीट्यूट खोला था। राजा के परिजनों का कहना है कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है, वह बेगुनाह है।


संदिग्ध का आतंकी वारदात से है कनेक्शन


पिछले दिनों NIA और सिक्युरिटी एजेंसियों को गोपालगंज से आतंकी वारदात के कनेक्शन के इनपुट मिले थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि सीक्रेट इन्फॉर्मेशन के बाद NIA ने राजा को Arrest किया। टीम उसे लेकर पटना से दिल्ली चली गई।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: