अप्रैल 2020

-Hamirpur जनपद क्रॉस करते Kanpur की सजेती पुलिस ने पकड़ा

-थाने में सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखकर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग

-सभी को सैंपल लेकर Quarantine किया गया

 

Yogesh Tripathi


Corona Virus के बढ़ते संक्रमण की वजह से देश में 3 मई तक Lockdown है। लाखों की संख्या में श्रमिक देश के कोने-कोने में फंसे हुए हैं। हजारों की संख्या में ऐसे श्रमिक पैदल ही सफर कर अपने घरों को पहुंचने पर मजबूर हैं। साइकिल और रिक्शा से सफर कर हजारों लोग गंतव्य को पहुंचने के लिए विवश हैं। Lockdown तोड़कर महाराष्ट्र के 24 श्रमिक 12 बाइकों पर सवार होकर UP के लिए चल पड़े। सैकड़ों किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर ये श्रमिक जैसे ही Kanpur की सीमा में पहुंचे, सजेती पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रमिकों को थाने ले जाया गया। सूचना आला अफसरों को मिली तो हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम आनन-फानन में सजेती थाने पहुंची। सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। 

पूर्वांचल जनपदों के हैं अधिकांश श्रमिक

पकड़े गए श्रमिकों में 9 श्रमिक पूर्वांचल के जनपद सिद्धार्थ नगर के हैं। 5 हरदोई जनपद के निवासी हैं। जबकि 10 श्रमिक कुशीनगर जनपद के रहने वाले हैं। श्रमिक सभी जाति और धर्म के बताए जा रहे हैं। श्रमिकों का कहना है कि उनकी मजबूरी थी कि वह लोग महाराष्ट्र में नहीं रह सकते थे। उनके पास सिर्फ इतने ही पैसे बचे थे कि वह लोग किसी तरह पेट्रोल का जुगाड़ कर यूपी स्थित अपने पैतृक घर पहुंच सके। 

सजेती थानेदार का कहना है कि सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की है। 
फिलहाल किसी में अभी तक Corona के लक्षण नहीं मिले हैं। मजदूरों को थाने में सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए उनको सबसे पहले भोजन कराया गया। सभी बेहद भूखे थे। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने उनका सैंपल लिया। मजदूरों में यदि कोरोना की पुष्टि नहीं होती है तो उनको कुछ दिनों के लिए क्वारंटीन कर गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। कई श्रमिक इस दौरान पुलिस वालों को अपनी व्यथा सुनाते हुए फफक पड़े। हालांकि पुलिस के व्यवहार को देख सभी ने राहत की सांस ली। 




-Kanpur में HotSpots की संख्या बढ़कर 17

-Chakeri का जाजमऊ एरिया पूरी तरह से सील

-2 K.M की परिधि में आने वाले ATM & Bank होंगे बंद 

Yogesh Tripathi


Covid-19 मरीजों की संख्या ताबड़तोड़ बढ़ने से Kanpur में HotSpots एरिया की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। 15 शहर जबकि 2 घाटमपुर में हैं। मंडे को DM & SSP ने कई HotSpots एरिया का निरीक्षण कर क्षेत्रों की स्थितियों का जायजा लिया। दोनों अफसरों ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की। इन एरिया के सभी बैंक, एटीएम को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक बंद रखने के निर्देश जिलाधिकारी ने जारी किए हैं। 


मंडे को दोनों अफसर DM डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी और SSP अनंत देव ने HotSpots एरिया जाजमऊ, किदवई नगर, चमनगंज, बेकनगंज आदि थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हॉटस्पॉट  का मौके पर पहुंच जायजा लिया। मातहतों को सख्त ताकीद देते हुए सख्ती बरतने के दिशा-निर्देश जारी किए। डीएम ने संदिग्ध लोगों की भी सैंपलिंग कराने की बात कही है ताकि पता करके सभी पॉजिटिव केस ट्रेस किए जा सके। उन्होंने कहा, प्रशासन ज्यादा से ज्यादा केस ट्रेस करके इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था कर कर रहा है। 

जाजमऊ का HotSpot सील

चकेरी के जाजमऊ स्थित अशरफाबाद स्थित मदरसा के 6 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने एरिया को HotSpot घोषित करते हुए सील कर दिया। DM & SSP के निरीक्षण के दौरान पुलिस ने आवाजाही बंद करा दी। इन एरिया में बाहरी लोगों का प्रवेश पहले से ही प्रतिबंधित है। दोपहर में नगर निगम की टीम ने पूरे इलाके को सैनिटाइज किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस सभी लोगों से घरों में रहने की अपील भी की।

2 K.M  की परिधि में आने वाले Bank, ATM बंद

DM ने इन एरिया का निरीक्षण करने के बाद मातहतों को एक एडवाइजरी जारी करते हुए निर्देश दिया कि HotSpots एरिया एरिया के 2 K.M की परिधि में आने वाले सभी Bank, ATM , बैंक मित्र सेंटर अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे। इसकी जानकारी डीएम ने Twitter पर Tweet करके दी। 

बाराहदेवी मंदिर में किया सेनीटाइजेशन

डीएम के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने मंडे को Kanpur के South City एरिया स्थित बाराहदेवी मंदिर परिसर में सेनेटाइजर का छिड़काव किया। नगर निगम की टीम करीब मंदिर परिसर में करीब आधे घंटे तक सेनीटाइज करती रही। उल्लेखनीय है कि मंदिर के चारो तरफ घनी आबादी है। मंदिर के पट बंद होने के बाद भी तमाम लोग बाहर से ही दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। 


-Lockdown की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं कनपुरिया

-Red Zone में आया HotSpot कुलीबाजार एरिया

-कुलीबाजार में अब तक Covid-19 के 29 मरीज

 

Yogesh Tripathi

Lockdown की धज्जियां उड़ाना अब Kanpur की जनता को खासा भारी पड़ रहा है। Corona Virus के बढ़ते संक्रमण की वजह से प्रशासनिक महकमें में हड़ंकप का माहौल है। Kanpur में Covid-19 के मरीजों की संख्या का आंकड़ा 74 पर जा पहुंचा है। मंडे की सुबह 17 और मरीजों की Report में संक्रमण की पुष्टि हुई है। HotSpot एरिया कुलीबाजार अब Red Zone में आ चुका है। यहां पर संक्रमित मरीजों की संख्या सर्वाधिक 29 है। यदि ऐसी ही स्थित बनी रही तो जल्द ही Kanpur भी Red Zone एरिया में आ जाएगा। हालांकि प्रशासनिक अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने सख्ती काफी तेज कर दी। गलियों, चौराहों, और लिंक रोड पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। जिसकी वजह से लोग घरों में दुबके रहे।
प्रशासन को भारी पड़ सकती है लापरवाही

सोमवार सुबह कुलीबाजार के जिन मरीजों की Report में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उन 12 लोगों को लेने के लिए दोपहर तक स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम फोर्स के साथ नहीं पहुंची। इन सभी 12 मरीजों को आइसोलेट कराया जाना है। इन सभी के घर के आसपास के एरिया पूरी तरह से सील है लेकिन गलियों के अंदर लोग छुट्टा घूम रहे हैं। ऐसे में सक्रमित लोगों से प्रसार का खतरा बढ़ गया है। बाहर घूमने वाले तमाम लोग बिना मॉस्क के ही घूमते नजर आए। एसपी पूर्वी ने कहा कि पॉजिटिव मरीजों को शिफ्ट कराने के लिए स्वास्थ्य टीम बुलाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रही हैं और न मानने वालों के खिलाफ मुकदमा लिखाया जाएगा।

Red Zone की चौखट पर पहुंचते ही राहत पर ताला

Kanpur City के Red Zone की चौखट के करीब पहुंचते ही उद्योग, कार्यालय के संचालन संबंधी मिलने वाली राहत पर ताला लग गया। प्रशासन ने सोमवार से जिन नए उद्योगों को खोलने की योजना बनाई थी, उस पर फिलहाल विराम लगा दिया है। अग्रिम आदेश तक उद्योग और दफ्तर बंद रहेंगे। हालांकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े जो उद्योग पहले से चल रहे हैं वह चलते रहेंगे।


मंडे की सुबह बढ़े Covid-19 के 17 मरीज

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने कुलीबाजार, अनवरगंज और कर्नलगंज क्षेत्र से 115 कोरोना संदिग्धों के थ्रोट और नेजल स्वाब के नमूने एकत्र कराए थे। सभी सैंपल जांच के लिए शनिवार रात जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड-19 लैब भेजे गए। 103 नमूने की जांच की गई। संडे को आधी रिपोर्ट ही आई थी। सोमवार सुबह सीएमओ ने 103 लोगों की जांच रिपोर्ट में 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 86 की निगेटिव आने की पुष्टि की। इसमें कुली बाजार के 12 और अनवरगंज क्षेत्र के 5 हैं। सभी को हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है।
सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रिपोर्ट आने के बाद कुलीबाजार का एरिया Red Zone में आ गया। यहां अभी तक 29 मरीज Corona संक्रमित मिल चुके हैं। प्रशासन ने यहां पर हर गली पूरी तरह सील कर दी है। कुलीबाजार के लोग घरों में कैद हैं। किसी भी बाहरी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जा रही है।

अफसरों के साथ सतीश महाना ने की Meeting

Covid-19 मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा होने के बाद निर्धारित मानकों पर यदि हिसाब से Kanpur अब Red Zone की चौखट पर खड़ा है। ऐसी विषम परिस्थिति में UP के मंत्री सतीश महाना की अध्यक्षता में कमिश्नर कंट्रोल रूम में मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे, ADG जयनारायन सिंह, IG (Range) मोहित अग्रवाल, DM डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने उद्यमियों के साथ मीटिंग की। चर्चा के दौरान सभी ने माना कि इन परिस्थितियों में उद्योगों का संचालन ठीक नहीं है। उद्यमियों ने भी इस बात पर सहमति जताई। तय किया गया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े जो उद्योग चल रहे हैं सिर्फ वही चलेंगे। DM ने कहा कि जो उद्योग चल रहे हैं, वहां भी मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

-ACM (1st) की मौजूदगी बांटा गया भोजन और कच्चा राशन

-प्रदेश सचिव Ankita Sachan बंटवा रही हैं राशन

-मंडे को 550 लंच पैकेट गरीबों में बांटे गए

Yogesh Tripathi


देश में 3 मई तक Lockdown है। Kanpur के बाजार, चौराहे, गलियां सब सूने हैं। संपन्न लोग घरों में कैद हैं बेसहारा और गरीब लोगों के छत की छांव सिर्फ आसमान है। Corona Virus जैसी वैश्विक महामारी के दौरान गरीबों, बेसहारा लोगों के लिए दो जून की रोटी सबसे बड़ा संकट बनी है। तमाम स्वयंसेवी संगठन, राजनीतिक दल के साथ-साथ लोग व्यक्तिगत तौर पर भी भोजन वितरित कर रहे हैं। Apna Dal (S) की प्रदेश सचिव Ankita Sachan की अगुवाई में तीन अप्रैल से जरौली फेज-2 (शांति एनक्लेव के सामने) गरीबों, बेसहारा लोगों को राशन वितरित करने के साथ लंच पैकेट भी दिया जा रहा है। 



मंडे को अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) R.P Verma और Apna Dal (S) की प्रदेश सचिव Ankita Sachan की मौजूदगी में लंच पैकेट का वितरण कर कई दर्जन लोगों को कच्चा राशन भी दिया गया। इस मौके पर Ankita Schan ने कहा कि इस नेक काम में कई लोग उनका सहयोग कर रहे हैं। जिसकी वजह से वह गरीब-बेसहारा लोगों तक यह भोजन और राशन मुहैया करवा पा रही हैं। उन्होंने कहा कि Lockdown खुलने तक वह अपने स्तर से गरीब लोगों की मदद करती रहेंगी। भोजन-राशन वितरण के समय सोशल डिस्टेशिंग का विशेष ख्याल रखा जाता है।


मंडे को भोजन वितरण के दौरान दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर करीब 550 लोगों को लंच पैकेट वितरित किए गए। कुछ लोगों को कच्चा राशन भी मुहैया कराया गया। इस दौरान अपना दल (एस) के जिला महासचिव, राजेश सचान, जिला सचिव ठाकुर लल्लन सिंह, विकास सचान, अशोक शुक्ला, आदित्य तिवारी, बबलू सचान, टीटू यादव, रामनरेश भदौरिया, सर्वेश यादव, पुच्ची यादव, महेश पांडेय, गुड्डू चंदेल। सुरेश ज्वैलर्स, सोनू सैनी, विनोद शर्मा, रामसिया समेत कई लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।